दीपिका के साथ तीन फिल्में लेकिन भंसाली सर ने मेरे साथ चार का वादा किया: कॉफी विद करण पर आलिया के खुलासे
कॉफी विद करण के एक नए सीज़न की शुरूआत हो चुकी है और इस नए सीज़न के पहले मेहमान रहे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट। आलिया भट्ट की हाल ही में रणबीर कपूर से शादी हुई है और माना जा रहा था कि रणबीर और आलिया इस सीज़न के ग्रांड फिनाले में नज़र आएंगे। लेकिन रणबीर, शो पर आने के लिए नहीं माने।
वहीं आलिया भट्ट, हर साल की तरह, इस साल भी कॉफी विद करण पर अपनी ज़िंदगी से जुड़े कुछ नए खुलासे करती नज़र आईं। अंतर बस इतना है कि इस बार ये बातें जुड़ी थीं कपूर परिवार से।

शादी के पहले और शादी के बाद की ज़िंदगी के बारे में आलिया ढेरों किस्से सुनाती नज़र आईं। वहीं रणवीर के साथ उनकी खास बॉन्डिंग साफ नज़र आई। हालांकि, रैपिड फायर राउंड में आलिया थोड़ी धीमी पड़ती नज़र आईं लेकिन फिर भी उन्होंने ढेरों ऐसी बातें बताईं जो फैन्स को काफी पसंद आएंगी। आप भी पढ़िए, कॉफी विद करण पर आलिया ने अपने बार में की क्या क्या बातें।

कैसा रहा Pandemic
Pandemic के बारे में पूछे जाने पर आलिया ने बताया कि उस दौरान वो और उनका पूरा परिवार, मिलकर ऋषि कपूर की तबीयत को लेकर काफी परेशान था। ये सिलसिला मार्च में ही शुरू हो गया था। अप्रैल में उनका निधन हो गया जिसके बाद पूरा कपूर परिवार, नीतू कपूर के साथ ही रह रहा था जिससे कि सब उनके आस पास रहें और वो इस दुख से सबके साथ उबर पाएं। आलिया का कहना है कि कोरोना का काफी समय इसी दौरान गुज़र गया था।

अपनी इमेज के बिल्कुल विपरीत रणबीर
आलिया ने खुलासा किया कि रणबीर कपूर की इमेज बहुत स्वैग वाली और कूल इंसान की होगी लेकिन घर पर वो बिल्कुल पूजा पाठ वाले शांत इंसान हैं। आलिया ने ये भी बताया कि रणबीर कपूर, पूरी तरह से ऋषि कपूर पर गए हैं और उनकी सारी आदतें बिल्कुल अपने पिता जैसी ही हैं।

कपूर परिवार के साथ रिश्ता
आलिया ने कपूर परिवार के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि बचपन से ही वो एक nuclear परिवार में रही हैं जहां केवल वो, उनकी बहन शाहीन और माता पिता थे। लेकिन कपूर परिवार एक संयुक्त परिवार है और वहां आरती से लेकर खाना तक सब कुछ पूरे परिवार के साथ होता है। आलिया में भी ये बदलाव आ चुके हैं।

रणबीर ने करवाई थी पूजा
आलिया ने बताया कि चूंकि वो संयुक्त परिवार में कभी नहीं रहीं तो रणबीर उन्हें अक्सर चिढ़ाते हैं कि तुम्हें जय करने आता है, आरती आती है। लेकिन आलिया ने धीरे धीरे ये सारी चीज़ें सीख ली हैं। आलिया का कहना था कि ऋषि कपूर जब लंदन में अपना ईलाज करवा रहे थे तो वो वीडियो कॉल पर ही सही लेकिन पूजा में शामिल ज़रूर होते थे। जब रणबीर - आलिया ने अपनी पहली दिवाली साथ मनाई तो रणबीर ने आलिया से भी दिवाली पूजा की सारी तैयारी करने को कहा। आलिया का कहना है, यही कारण है कि वो धीरे धीरे कपूर परिवार के रंग में ढल चुकी हैं।

अजीब सी ईमेल आईडी
आलिया भट्ट हों और अजीब सी बातें ना हों ऐसा कैसे हो सकता है। आलिया ने भी शो के दौरान शर्मिंदा होते हुए अपनी अजीब सी ईमेल आईडी के बारे में बताया। आलिया ने जैसे ही अपनी पहली ईमेल आईडी बताई, रणवीर और करण, हंसते हंसते लोटपोट हो गए।

भंसाली के साथ दीपिका Vs आलिया
रैपिड फायर राउंड के दौरान, आलिया भट्ट ने खुलासा किया कि भले ही भंसाली ने दीपिका पादुकोण के साथ तीन फिल्में की हैं लेकिन भंसाली ने उन्हें वादा किया है कि वो आलिया के साथ चार फिल्में करेंगे। आलिया ने ये भी बताया कि भंसाली के साथ काम करने के बाद अब उन पर भंसाली का ठप्पा लग चुका है। ये हमेशा से उनका सपना था।

जीनियस ऑफ द ईयर आलिया
आलिया किसी जगह हों और कुछ ऐसा ना हो कि उन्हें शर्मिंदा ना होना पड़े, ऐसा नहीं होता है। गेम्स राउंड के दौरान, करण जौहर ने रणवीर और आलिया को एक टॉपिक दिया जिस पर उन्हें 30 सेकंड बिना रूके बोलना था। रणवीर का टॉपिक था आदित्य चोपड़ा। आलिया को टॉपिक देते समय करण जौहर ने कहा - मेरी शादी। बिना सोचे समझे आलिया ने बोलना शुरू कर दिया - जब करण की शादी होगी तो मुझे लगता है…. ये सुनते ही करण और रणवीर हंसते हंसते ज़मीन पर गिर पड़े। दरअसल, आलिया को अपनी शादी पर बोलना था लेकिन मेरी शादी सुनते ही उन्हें लगा कि करण जौहर अपनी शादी की बात कर रहे हैं। हालांकि, इसके बाद आलिया ने अपनी गलती सुधारी और फिर अपनी शादी पर बात की।


Click it and Unblock the Notifications











