कॉफ़ी विद करण S7 पिछले तीन सप्ताह से लगातार #1 स्थान पर ट्रेंड कर रहा है!
करण जौहर के बहुचर्चित शो #KoffeeWithKaran को दर्शकों से बहुत प्यार और प्रशंसा मिल रही है। पिछले दोनो एपिसोड के तरह इस सप्ताह के अतिथि बने अक्षय कुमार और सामंथा रूथ प्रभु का एपिसोड भी काफी चर्चाओं में है। दर्शक अपने चहीते कलाकार को नजदीक से जानने तथा उनकी निजी जीवन में क्या चल रहा है यह जानने के लिए हमेशा उत्सुक होते है और शायद यही कारण है की कॉफी विथ करण सीजन 7 को सबसे ज्यादा और बार बार देखा जा रहा है,
जिससे यह शो स्ट्रीमिंग चार्ट पर सबसे ऊपर के स्थान पर विराजमान है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कॉफ़ी विद करण S7 सबसे ज्यादा देखे जाने वाले स्ट्रीमिंग शो और फिल्मों की सूची में पिछले तीन सप्ताह से लगातार # 1 स्थान पर ट्रेंड कर रहा है!

करण जौहर के इस शो पर लगातार शानदार सितारे आ रहे हैं और उनको लेकर चर्चाएं होती हैं। जिस तरह से करण जौहर अपना शो होस्ट करते हैं वो भी अक्सर लोगों को काफी पसंद आता है।
लगातार कई सालों से उनका शो चल रहा है और हर बार ये सफल ही साबित होता रहा है। करण जौहर इस वक्त अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर भी बिजी हैं।
वर्कफ्रंट पर वो आलिया और रणवीर की फिल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं जिसका नाम रॉकी और रानी की प्रेम कहानी है। फिल्म की शूटिंग लगातार जारी है और फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications