..................... Koffee with Karan Season 7 Episode 6 Highlights Sonam and Arjun Kapoor troll each other | कॉफी विद करण का नए एपिसोड में एक दूसरे का मज़ाक उड़ाते दिखे अर्जुन और सोनम कपूर - Hindi Filmibeat

कॉफी विद करण सीज़न 7: अर्जुन कपूर की तारीफ करते हुए उनकी फिल्म एक विलेन का मज़ाक उड़ा गईं सोनम कपूर

कॉफी विद करण सीज़न 7 के नए एपिसोड में अर्जुन कपूर और सोनम कपूर ने रक्षाबंधन का परफेक्ट माहौल बनाया। दोनों हर भाई बहन की जोड़ी की तरह एक दूसरे का मज़ाक ही उड़ाते दिखे। वहीं अपने कपूर परिवार के बारे में भी ढेर सारी बातें करते दिखे। इस दौरान, दोनों ने एक दूसरे की ज़िंदगी के कठिन वक्त की भी बात की।

शो की शुरूआत के साथ ही अर्जुन कपूर बहुत संभालते हुए सोनम कपूर को काउच तक लेकर आए जो देखकर करण जौहर इमोशनल हो गए और उन्होंने अर्जुन की तारीफ करते हुए कहा कि वो अपने भाई की ड्यूटी परफेक्ट तरीके से निभा रहे हैं।

koffee-with-karan-s7-episode-6-highlights-sonam-and-arjun-kapoor-troll-each-other-like-any-sibling

वहीं पूरे एपिसोड में सोनम कपूर अपनी हर बेवकूफी भरी बात को अपना प्रेगनेंसी वाला दिमाग कह कर बचते हुए निकलीं। एक समय के बाद अर्जुन कपूर ने उनकी टांग खींचते हुए कहा कि सब कुछ प्रेगनेंसी की वजह से नहीं होता है सोनम, तुम ऐसी ही हो। अब प्रेगनेंसी की वजह से दया बटोरना बंद करो। देखिए इस एपिसोड में इस भाई की बहन की जोड़ी ने की क्या मज़ेदार बातचीत।

सोनम का था इंतज़ार

सोनम का था इंतज़ार

करण जौहर ने शो शुरू होने के साथ ही बताया कि फैन्स कॉफी काउच पर उनका कितनी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। गौरतलब है कि सोनम जब भी कॉफी काउच पर बैठी हैं उन्होंने किसी ना किसी के बारे में mean बातें की हैं। उनका और दीपिका पादुकोण का रणबीर कपूर के बारे में कॉफी एपिसोड इतिहास का सबसे विवादास्पद कॉफी एपिसोड रहा है। तो इस बार भी लोग तैयार थे कि सोनम कुछ ऐसी बातें तो ज़रूर बोलेंगी जो बाद में memes बनाने के काम आएंगी।

अर्जुन का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन

अर्जुन का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन

वहीं करण जौहर ने अर्जुन कपूर को उनके बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन पर बधाई दी। अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपना बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन शेयर किया था। अर्जुन ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि मैं ज़िंदगी में ऐसे मुकाम पर पहुंच गया था जहां लोग ये समझने लगे थे कि मैं आलसी हूं और मैं बस चीज़ें करना ही नहीं चाहता। मुझे इस बात से फर्क पड़ा और मैं उन्हें दिखाना चाहता हूं कि मैं अपना सारा काम अपने फैन्स के लिए करता हूं और जो उम्मीदें उन्होंने मुझसे लगा रखी हैं, मैं उसे पूरा करने की कोशिश करूंगा।

कैसी जा रही है प्रेगनेंसी

कैसी जा रही है प्रेगनेंसी

सोनम कपूर से करण जौहर ने उनकी प्रेगनेंसी के बारे में पूछा जिस पर सोनम ने बताया कि शुरू के तीन महीने काफी मुश्किल थे लेकिन फिर उन्हें मज़ा आने लगा। अब वो 9वें महीने में हैं और उनकी डिलीवरी कभी भी हो सकती है और इसलिए अब उनके लिए ये समय थोड़ा मुश्किल होता जा रहा है। अर्जुन ने इस बारे में बात करते हुए कहा मैं बताना चाहता हूं कि सोनम के लिए वाकई ये समय मुश्किल है क्योंकि पहली बार सोनम ने तैयार होने के बाद कहा कि तस्वीरें बाद में खिंचवा लेंगे, पहले शूट कर लेते हैं। तो अगर सोनम, तस्वीरों के लिए मना कर रही है तो वो वाकई ये मुश्किल समय है।

एक विलेन का मज़ाक उड़ाती दिखीं सोनम

एक विलेन का मज़ाक उड़ाती दिखीं सोनम

इसके बाद सोनम कपूर ने अर्जुन कपूर की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स को प्रमोट करने की कोशिश में कहा कि ये एक परफेक्ट Thirst Trap फिल्म है। ये सुनकर अर्जुन हैरान रह गए क्योंकि इससे पहले अर्जुन अपने करियर के बारे में बात करते हुए ये कह रहे थे कि उन्हें अच्छी meaningful फिल्में करनी हैं। लेकिन सोनम का कहना था कि इस फिल्म में दिशा हैं, तारा हैं, जॉन हैं तो ये सेक्सी लोगों की फिल्में हैं। अर्जुन इस पर भी सोनम को समझाने की कोशिश करते रहे कि तुम्हारे कहने का मतलब ये निकल रहा है कि फिल्म केवल अच्छे दिखने वाले लोगों की हैं और इसकी कहानी मायने नहीं रखतीं।

करियर के बारे में बात करते दिखे अर्जुन

करियर के बारे में बात करते दिखे अर्जुन

अर्जुन कपूर अपने करियर के बारे में भी बात करते दिखे और उन्होंने बताया कि जब उन्होंने शुरूआत की तो उन्होंने अपने लिए काफी ऊंचा स्तर बना लिया लेकिन इसके बाद वो अच्छी स्क्रिप्ट्स नहीं चुन पाए और दर्शकों को निराश कर दिया। इस बात से अर्जुन खुद भी काफी निराश थे। उनका कहना था कि मैंने सबसे अनोखा डेब्यू किया था क्योंकि इशक़ज़ादे एक ग्रे किरदार था लेकिन फिर मैं लोगों की उम्मीदें संभाल नहीं पाया। अब मैं इसे सुधारना चाहता हूं।

रैपिड फायर में अजीब से खुलासे

रैपिड फायर में अजीब से खुलासे

रैपिड फायर के दौरान भी अर्जुन और सोनम ने काफी खुलासे किए। सोनम ने बताया कि उन्हें लगता है कि रणबीर कपूर बेस्ट हैं और वो किसी भी नए लड़के जैसे कार्तिक आर्यन, सिद्धांत चतुर्वेदी वगैरह को ज़्यादा फॉलो नहीं करती हैं। इतना ही नहीं उन्होंने करण जौहर के कुछ सवाल ही बदल दिए और अपने सवाल लाकर उसी के जवाब देने लगीं। दूसरी तरफ, अर्जुन कपूर इस दौरान काफी कूल दिखाई दिए और उन्होंने सारे जवाब बड़ी ही ईमानदारी से दिए जिसके बाद वो कॉफी हैंपर भी जीत गए। अर्जुन ने बताया कि उन्होंने अपने करियर में अवार्ड्स से ज़्यादा कॉफी हैंपर जीते हैं।

सोनम ने किए अर्जुन के खुलासे

सोनम ने किए अर्जुन के खुलासे

अर्जुन और सोनम Sibling Troll खेलते दिखे और इस दौरान सोनम ने खुलासा किया कि मेरे सारे भाईयों को अगर एक साथ जोड़ा जाए तो मेरी कोई सहेली नहीं होगी जो इनके डेट करने से बची होगी। ये सुनकर अर्जुन कपूर और करण जौहर भी हंस पड़े। वहीं अर्जुन के बारे में बात करते हुए सोनम का कहना था कि अर्जुन बहुत ही ज़्यादा भावुक हैं और फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये बात अच्छी नहीं है। यही कारण है कि लोग उनका फायदा उठाते हैं।

अर्जुन ने दी सोनम को सलाह

अर्जुन ने दी सोनम को सलाह

अर्जुन कपूर ने सोनम कपूर की तीन कमियां गिनाईं और बताया कि तुम्हारे पास इतना दिमाग है लेकिन तुम ऐसा दिखाती हो कि तुम सोचती नहीं हो और इसलिए लोग तुम्हें बेवकूफ समझते हैं। तुम बहुत ही जल्दी किसी की भी बातों में आ जाती हो। अर्जुन ने सोनम की सबसे irritating आदत के बारे में बात करते हुए कहा कि तुम रूकती भी नहीं हो अपनी तारीफ के लिए, खुद ही अपनी तारीफ करने लगती हो। जैसे कि ये तैयार होने के बाद खुद ही कहेगी - अर्जुन मैं कितनी अच्छी लग रही हूं ना। अब फिर इंसान क्या बोले आगे। सोनम का कहना था कि ये मेरे अंदर अनिल कपूर का खून दौड़ रहा है।

किसने किसे किया कॉल

किसने किसे किया कॉल

जब शो के अंत में दोस्तों को फोन लगाने की बारी आई तो सोनम कपूर ने सबसे पहले हर्षवर्धन कपूर को कॉल किया। इसके बाद उन्होंने शाहिद कपूर को कॉल किया और फिर अनिल कपूर को ट्राई करने लगीं। इस बीच अर्जुन कपूर ने तारा सुतारिया और मलाईका अरोड़ा को कॉल किया। फिर उन्होंने वरूण धवन को कॉल किया जिन्होंने अर्जुन का फोन नहीं उठाया। लेकिन सोनम ने भी वरूण को कॉल किया और वरूण ने झट से उनका कॉल उठा लिया। हालांकि, खराब नेटवर्क के कारण वो बात नहीं कर पाए।

रणवीर को तो आना ही था

रणवीर को तो आना ही था

अब कॉफी विद करण की बात हो और रणवीर सिंह की एंट्री ना हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। तो रणवीर सिंह ने भी अर्जुन कपूर के फोन पर एंट्री ली और इस दौरान वो बर्फ की सिल्ली पर लेटे हुए खुद को रिलैक्स करते दिखाई दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X