कॉफी विद करण सीज़न 7 एपिसोड 12 Highlights: गौरी खान ने शाहरूख खान को लगाया फोन, मिला ये जवाब
कॉफी विद करण सीज़न 7 के नए एपिसोड की मेहमान थीं गौरी खान, महीप कपूर और भावना पांडे। तीनों को ही किसी पहचान की ज़रूरत नहीं हैं। हालांकि, एक समय ऐसा था जब महीप कपूर को अनिल कपूर की भाभी, संजय कपूर की पत्नी, श्रीदेवी की देवरानी, सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर की चाची के नाम से जाना जाता था।
वहीं भावना पांडे पहले, चंकी पांडे की पत्नी थीं और फिर अनन्या पांडे की मम्मी। लेकिन नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो The Fabulous Lives of Bollywood Wives ने महीप कपूर और भावना पांडे को भी अपनी एक अलग पहचान दिला दी है। और दोनों ही इस बात को इंजॉय करती दिखाई दीं।

गौरी खान की बेटी सुहाना खान, भावना पांडे की बेटी अनन्या पांडे और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर तीनों बेस्ट फ्रेंड्स हैं और इनकी मां भी एक दूसरे के साथ गहरी दोस्ती और रिश्ता शेयर करती हैं। शो के दौरान, करण जौहर के साथ इन तीनों ने अपनी दोस्ती को लेकर काफी खुलासे किए। पढ़िए इस दोस्ती की हाइलाइट्स

दोस्ती में आए उतार चढ़ाव
शो के दौरान, महीप - गौरी और भावना अपनी बेटियों की दोस्ती के बारे में भी बात करते दिखीं। उन्होंने स्वीकार किया कि जिस तरह उनकी दोस्ती हमेशा एक सी नहीं रही है और उनके बीच अलगाव हुए हैं, झगड़े भी हुए हैं, उसी तरह उनकी बेटियों के रिश्ते भी हमेशा एक जैसे नहीं रहे हैं। लेकिन इन सबके आपस के बीच की सबसे खास बात यही है कि कितने भी उतार चढ़ाव आएं वो हमेशा वापस एक दूसरे के साथ आ जाते हैं और सारे मनमुटाव और गलतफहमियां दूर करते हुए आगे बढ़ जाते हैं। क्योंकि उनके लिए एक दूसरे का साथ सबसे ज़्यादा ज़रूरी है।

बच्चियों के खुलासे
वहीं अनन्या पांडे, शनाया कपूर और सुहाना खान भी अपनी मम्मियों के बारे में काफी राज़ खोलती दिखीं और उन तीनों के ग्रुप के बारे में भी सीक्रेट बताती दिखीं। लेकिन तीनों ने माना कि उन्हें कभी ऐसा नहीं लगा कि उनकी एक मां हैं। उन्हें हमेशा से ये महसूस करवाया गया कि उनके पास तीन मां हैं और वो कभी भी किसी से भी किसी भी चीज़ के बारे में बात कर सकती हैं। इसके लिए तीनों खुद को काफी खुशनसीब भी मानती हैं। इसी के साथ तीनों लड़कियों ने अपनी अपनी मां की पोल भी खोली।

गौरी खान सुपरस्टार पत्नी इसलिए की दोस्ती?
करण जौहर ने महीप और भावना से पूछा कि क्या उन पर कभी इस तरह का दबाव रहा है या लोगों ने उन्हें इसलिए जज किया है कि वो गौरी खान की दोस्त हैं। या फिर इसलिए कि वो गौरी खान की दोस्त और करीबी केवल इसलिए हैं क्योंकि गौरी खान सुपरस्टार शाहरूख खान की पत्नी हैं। महीप और भावना दोनों ने कुबूल किया कि ऐसा हमेशा होता है। लेकिन उन्हें फर्क नहीं पड़ता है। उनकी दोस्ती 25 साल पुरानी है। भावना और महीप की शादी में गौरी खान शामिल थीं। वो सब एक साथ एक परिवार हैं और हमेशा साथ रहेंगे।

शाहरूख खान को लगाया कॉल
शो का सबसे मज़ेदार हिस्सा तब रहा जब गौरी, महीप और भावना को किसी सेलिब्रिटी को कॉल करना था। तीनों ने अपने अपने पति को कॉल लगाया और किसी के पति ने उनका कॉल नहीं उठाया। वहीं करण जौहर ने शर्त लगाई कि अगर शाहरूख खान, गौरी खान का फोन उठा लेंगे तो वो गौरी को दोगुना ईनाम देंगे। आखिरकार शाहरूख खान ने गौरी खान का फोन भी उठाया और Hey Karan It's me भी बोला। जब गौरी ने बताया कि करण ने वादा किया है कि वो अब उन्हें दोगुना ईनाम देंगे तो शाहरूख खान ने गौरी खान की टांग खींचते हुए कहा, मेरे साथ रहोगी तो यही सब फायदा होगा।

चंकी पांडे की खींची टांग
दूसरी तरफ, भावना पांडे ने अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाईका अरोड़ा को कॉल लगाया और महीप चौंक गईं क्योंकि वो अर्जुन और मलाईका के काफी करीब हैं। इसका बदला लेते हुए महीप ने तुरंत भावना पांडे के पति चंकी पांडे को कॉल लगाया और चंकी ने महीप का फोन उठा लिया। महीप का कॉल देखकर चंकी पांडे को लगा कि कुछ इमरजेंसी है जिस वजह से चंकी ने तुरंत अपनी पत्नी से पहले, महीप का फोन उठा लिया। हालांकि, चंकी ने बाद में भावना को कॉल लगाया और भावना ने भी उनकी टांग खींचते हुए कहा, आखिरकार तुम कॉफी विद करण पर आ गए चंकी!

पास किया फ्रेंडशिप टेस्ट
गौरी, महीप और भावना ने एक फ्रेंडशिप टेस्ट भी लिया जिसमें उन तीनों ने एक दूसरे के बारे में चीज़ें बताईं। गौरी और भावना ने बताया कि गॉसिप करने में महारत महीप को हासिल है वहीं सबसे ज़्यादा हाईपर भी महीप ही हैं। गौरी और भावना ने ये भी बताया कि महीप कपूर ही हैं जो कि इस ग्रुप की wild child हैं और अक्सर उन्हें संभालना पड़ता है। वहीं भावना हैं जो अपने बच्चों पर सबसे ज़्यादा नज़र रखती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











