Koffee With Karan 8- शाहरुख खान होंगे करण जौहर के शो के पहले मेहमान, साउथ एक्टर्स भी करेंगे धमाका!

करण जौहर का मशूहर चैट शो कॉफी विद करण सीजन 8 की चर्चा है और इस शो पर कई सुपरस्टार्स आ चुके हैं और इस सीजन में भी कुछ ऐसा ही होने वाला हैं। शायद ही कोई बड़ा सितारा है जो कि कॉफी विद करण शो में नहीं नजर आया होगा। इस वक्त चर्चा है कि सीजन की शुरुआत किसी और के साथ नहीं बल्कि किंग खान के साथ होने वाली है। जी हां, खबरें हैं कि शाहरुख खान इस चैट शो के पहले एपिसोड का हिस्सा बनेंगे और करण जौहर के साथ काफी मस्ती करने वाले हैं।
हालिया जानकारी की मानें तो इस साल अगस्त या सितंबर में ये शो स्ट्रीम होगा लेकिन इसके आधिकारिक ऐलान का इंतजार है। शाहरुख खान को इस शो का पहला मेहमान बनाने के पीछे एक कारण उनकी फिल्म पठान भी है जो कि बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर चुकी है।
ऐसा कहा जाता है कि शाहरुख खान ने एक बार फिर से बॉलीवुड में नई जान भर दी है। इस फिल्म ने 1000 करोड़ के ऊपर बिजनेस पूरी दुनिया में किया है जो कि एक बड़ा नंबर है।
इस चैट शो की बात करें तो ऐसी खबरें आ रहीं हैं कि इस बार करण जौहर साउथ सितारों को भी न्योता देने वाले हैं। इस लिस्ट में यश, अल्लू अर्जुन, ऋषभ शेट्टी, रामचरण और जूनियर एनटीआर जैसे सितारे शामिल हैं।
हालांकि ये सच में होगा या नहीं वो तो वक्त ही बताएगा। शाहरुख खान की बात करें तो इस वक्त वो जवान और डंकी जैसी फिल्मों में बिजी हैं और ये फिल्म काफी चर्चा में रहती हैं। फैंस इसकी हर अपडेट पर खुश हो जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications