कबीर सिंह के सेट पर कियारा आडवाणी ने किया था शाहिद कपूर का 8 घंटे इंतजार, 'कॉफी विद करण' पर बताया किस्सा
करण जौहर को कॉफी विद करण के काउच पर इस हफ्ते नजर आएंगी शो की डेब्यूटेंट गेस्ट और टैलेंटड स्टार कियारा अडवाणी और उनके साथ होंगे वर्सेटाइल एक्टर शाहिद कपूर। इस एपिसोड पर प्यार, परिवार, शादी और बॉलीवुड की भव्यता के बारे में चर्चाओं के साथ, कियारा और शाहिद अपने ईमानदार, कैंडिड साइड को करेंगे शोकेस।
शो के दिलचस्प बिंगो गेम के दौरान कियारा ने खुलासा करते हुए कहा कि अपने दिमाग में उन्होंने शाहिद कपूर को थप्पड़ मारना था। वो कहती हैं, "शूटिंग का यह मेरा तीसरा या चौथा दिन था, और मुझे आठ घंटे तक इंतजार करने के लिए कहा गया क्योंकि इस बात पर चर्चा हो रही थी कि शाहिद अगले सीन में कौन से जूते पहनेंगे।"

करण ने तुरंत कियारा की साइड लेते हुए उनके फैसले को वैलिडेट करते हुए कहा, "अगर मुझे जूते पर चर्चा के लिए 8 घंटे इंतजार करने के लिए कहा जाता, तो मैं भी थप्पड़ मार देता।"
हॉटस्टार स्पेशल्स कॉफी विद करण सीजन 7 का प्रसारण एक्सक्लूसिवली डिज्नी+ हॉटस्टार पर हो रहा है, जिसमें न्यू गेम्स के साथ-साथ ऑल टाइम फेवरेट रैपिड फायर - फैन्स को उनके पसंदीदा सितारों के करीब लाएगा।
कॉफी विद करण सीजन 7 सभी प्लेटफॉर्म सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध होगा। यू.एस. में फैन्स के लिए कॉफी विद करण सीजन 7 विशेष रूप से हुलु पर स्ट्रीम होगा।
स्ट्रीम हॉटस्टार स्पेशल 'कॉफी विद करण सीजन 7 (इससे पहले कि सुर्खियों में आए) हर गुरुवार रात 12 बजे विशेष रूप से डिज्नी + हॉटस्टार पर देखना ना भूलें।


Click it and Unblock the Notifications











