कॉफी विद करण सीजन 7: कैटरीना कैफ ने कहा, 'मैं विक्की कौशल के बारे में ज्यादा नहीं जानती थी'

हॉटस्टार स्पेशल कॉफी विद करण सीजन 7 में ग्लैमर और फैशन भी खूब देखने को मिल रहा है। इस शो में न सिर्फ पॉपुलर सेलेब्स का वार्डरोब गेम ऑन प्वाइंट है बल्कि शो में वो अपना सिग्नेचर एनिग्मा भी लेकर आते हैं। शो के 10वें एपीसोड में अपने ग्लैमर गेम को एक लेवल और ऊपर ले जाते हुए काउच पर नजर आएंगी ब्यूटीफुल एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और शो पर कैट का साथ देने आ रहें है उनके कोस्टार्स और देश के धड़कन ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी।

करण के चैट शो पर फाइनली कैटरीना कैफ ने विक्की कौशन के साथ अपने रिलेशनशिप की डीटेल्स शेयर की। उन्होंने बताया कि कैसे उनके प्यारे हसबैंड विक्की कभी उनकी 'रडार' पर थे ही नहीं।

koffee-with-karan-7-katrina-kaif-opens-up-about-her-love-story-with-vicky-kaushal-for-the-first-time

कैटरीना ने कहा, "मैं उनके बारे में ज्यादा जानती भी नहीं थी। वह सिर्फ एक नाम था जिसे मैंने सुना था लेकिन कभी उससे जुड़ी नहीं थी। लेकिन फिर, जब मैं उनसे मिली, तो मैं उन पर फिदा हो गई।" कैट ने आगे ये भी बताया कि वो पहली इंसान जिससे उन्होंने विक्की के बारे में शेयर किया था वो निर्देशक जोया अख्तर थीं, जिनकी पार्टी में क्यूपिड ने अपना रोल प्ले किया था।

ऐसे में विक्की के साथ अपने रिलेशनशिप को अनएक्सपेक्टेड और ऑउट ऑफ ब्लू बताते हुए कैटरीना ने शेयर किया कि "यह मेरी डेस्टिनी थी और यह वास्तव यह होना था। इतने सारे संयोग थे कि एक समय पर यह सब बेहद अनरियल लगने लगा। "

गौरतलब है कि रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के प्रोडक्शन के तहत बनने वाली, हॉरर ट्विस्ट के साथ आने वाली एडवेंचर कॉमेडी फोन भूत में कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी साथ दिखेंगे। ये फिल्म 7 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X