कॉफी विद करण सीजन 7: आलिया भट्ट के 'सुहाग रात' कमेंट पर अब कैटरीना कैफ ने दिया मजेदार जवाब
कॉफ़ी विद करण सीजन 7 के दसवें एपिसोड में शामिल होंगे - कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धार्थ चतुर्वेदी; इसे 8 सितंबर को सुबह 12 बजे खास तौर से डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा।
हॉटस्टार स्पेशल्स कॉफ़ी विद करण सीजन 7 के डीएनए में ग्लैमर और फैशन का गहरा समावेश है। दसवें एपिसोड में, सुपरस्टार कैटरीना कैफ के रूप में ग्लैमर का खेल आसमान छू रहा है, जो अपने सह-कलाकारों.. ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ काउच पर तशरीफ़ रखेंगी। सीज़न की पहली तिकड़ी ने इस मौके पर ब्रोमांस, लव इंटरेस्ट और सुहाग रात के कॉन्सेप्ट पर चर्चा की है।

बॉलीवुड में शादियों की भरमार होने के साथ, सुहाग रात की चर्चा कॉफी विद करण काउच से दूर नहीं हो सकती। जहां, आलिया भट्ट ने सुहाग रात के कॉन्सेप्ट को एक मिथक के रूप में खारिज कर दिया, वहीं, कैटरीना कैफ ने एक बेहतर समाधान साझा किया।
सुपरस्टार कहती हैं, "यह हमेशा सुहाग रात होना जरूरी नहीं है। यह एक सुहाग दिन भी हो सकता है।" कैट की बात सुनकर करण हंस कर कहते हैं कि ये एक बेहतर आइडिया है। इस एपिसोड का पहला प्रोमो रिलीज हो चुका है।
गौरतलब है कि रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के प्रोडक्शन के तहत बनने वाली, हॉरर ट्विस्ट के साथ आने वाली एडवेंचर कॉमेडी फोन भूत में कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी साथ दिखेंगे। ये फिल्म 7 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











