कॉफ़ी विद करण सीजन 7: करण जौहर ने बताया विक्की-कैट की शादी का इंवाइट न मिलने का उन्हें कितना है मलाल!
प्यार, परिवार, शादी के इर्द-गिर्द चल रही बातचीत के एक मनोरंजक सीजन के बाद, हॉटस्टार स्पेशल कॉफी विद करण सीजन 7 के अपने फिनाले एपिसोड तक पहुंच चुका है। चैट शो के इस एपिसोड में इंफ्लूएंसर यूनिवर्स के चार स्पेशल गेस्ट करण जौहर के साथ बातचीत करते दिखाई देंगे। जिसमें सोशल मीडिया सेंसेशन तन्मय भट्ट और दानिश सैत के साथ-साथ लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर कुशा कपिला और निहारिका एनएम को काउच पर स्पॉट किया जाएगा।
कॉफी विद करण अवार्ड्स को जज करने के लिए चारों एक साथ नजर आने वाले हैं, और सीजन के हंसी, मस्ती और एक्सप्लोसिव बिहाइन्ड द सीन सीक्रेट्स का एक हिलेरियस एपिसोड पेश करने वाले हैं।

चैट शो के इस पूरे सीजन में बार-बार यह जाहिर करने के बाद कि उन्हें शादियों में नही बुलाए जाने से कितनी नफरत है, करण जौहर ने आखिरकार बताया कि इसकी वजह से उनपर कितना दवाब था। इस पर खुलकर बात करते हुए उन्होंने कहा, "जब विक्की और कैटरीना शादी कर रहे थे, तो यह मेरे लिए बहुत शर्मनाक हो गया। यह एक बिंदु पर पहुंच गया जहां लोग ऐसे थे जैसे आपने हमें उनके बारे में नहीं बताया, आप शादी में हैं और अभी भी हमें नहीं बता रहे हैं आदि। यह स्वीकार करना बहुत शर्मनाक था कि मुझे इंवाइट नहीं किया गया था। फिर शादी के बाद सहानुभूति और संदेह आया। लोग ऐसे थे कि आपको इंवाइट क्यों नहीं किया गया? क्या तुम लोगों के बीच सब ठीक है?"
करण ने आगे कहा, "जैसे-जैसे बॉलीवुड शादियों में मेहमानों की लिस्ट छोटी होती जा रही है , ऐसे में जिन्हें शादी का इंविटेशन नही आया है उन्हें शादी में इंवाइट न किए जाने वाली लिस्ट में लोगों का नाम जानने के बाद थोड़ा सुकून मिलता है। जब मुझे पता चला कि अनुराग कश्यप को भी विक्की-कैट की शादी में इंवाइट नहीं किया गया है, तो मुझे थोड़ी शांति मिली.."


Click it and Unblock the Notifications












