Koffee With Karan 7: अनन्या पांडे ने किया अपने क्रश का खुलासा, इस हॉट एक्टर का लिया नाम

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहे पॉपुलर शो 'कॉफी विद करण' के 7वें सीजन को अब तक दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है। हर गुरुवार को नया एपिसोड प्रसारित होने के बाद दर्शकों को भी अगले एपिसोड का इंतज़ार रहता है। अगले एपिसोड में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे नज़र आएंगे। इस एपिसोड में अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा ने कई खुलासे किए। करण जौहर ने इस एपिसोड में दोनों से दिल, करियर और काम को लेकर सवाल किए,

तो दोनों ही स्टार्स इस पार बात करते नज़र आए। इस दौरान अनन्या पांडे ने बातचीत को सुपर इंटरेस्टिंग बनाते हुए अपनी लव लाइफ से जुड़े कुछ खुलासे किए तो कुछ सवालों का वो घुमा कर जवाब देती नज़र आईं।

 Vijay Devarakonda, Ananya panday, koffee with karan 7, विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे, कॉफी विद करण 7

कई अफ़वाहों का दिया जवाब

शो पर अनन्या पांडे ने इस बात का भी खुलासा किया करते हुए कहा- 'मैं इस ग्रह की सबसे अविवेकी व्यक्ति हूं।' हालांकि, जब ईशान खट्टर के साथ उनके आखिरी रिश्ते और कार्तिक आर्यन के साथ डेटिंग की अफवाहों के बारे में पूछा गया, तब उन्होंने साफ तौर से अपनी पिछली ज़िंदगी में रहने से इनकार कर दिया। आपको बता दें कि, अनन्या 2019 में अपने डेब्यू के बाद से लगातार सबकी चहेती बनी हुई हैं।

क्रश का लिया नाम

अनन्या पांडे ने इस एपिसोड में दर्शकों को अपने लेटेस्ट क्रश के बारे में भी बताया। उन्होंने इस एपिसोड में कहा- 'मुझे आदित्य रॉय कपूर हॉट लगते हैं'। हालांकि, कॉफ़ी विद करण काउच पर होने के बावजूद अनन्या के लेटेस्ट लव इंटरेस्ट के बारे में उनसे जानकारी हासिल नहीं हो पाई।

करण जौहर बोले

करण जौहर ने आखिर में अपनी हार मानते हुए कहा- 'मेरा विश्वास करो, दिस डॉल कैन हैव अ बॉल।' अभी के लिए, प्रशंसकों को इसके लिए इंतज़ार करना होगा और देखना होगा कि क्या किसी हॉट की तलाश उनके रिलेशनशिप में होने की तरफ इशारा हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X