आलिया भट्ट को इब्राहिम अली खान ने भेजा एक क्यूट सा मैसेज, सुनते ही हंस पड़े रणवीर सिंह- करण जौहर
कॉफी विद करण के सातवें सीजन का आगाज़ हो चुका है और कोई शक नहीं कि ये धमाकेदार रहा। शो के पहले गेस्ट रहे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट पूरे मस्ती भरे मूड में दिखे और दोनों ने अपनी पर्सनल जिंदगी से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया गया।
अपने शो के चर्चित रैपिड फायर राउंड को खेलते हुए जब करण जौहर ने आलिया से संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी में उनके अभिनय के लिए मिली बेस्ट कॉम्प्लिमेंट के बारे में पूछा, तो आलिया ने सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान का एक मैसेज करण जौहर और रणवीर सिंह के साथ शेयर किया, जो इब्राहिम ने आलिया को गंगूबाई काठियावाड़ी के बाद भेजा था।

मैसेज में इब्राहिम ने लिखा था, "आपको पर्सनली मैसेज भेजने के लिए समय निकालना पड़ा। मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि यह वही लेडी हैं.. मैं हर बार आपसे सीखता हूं, आप अद्भुत हो। आप गंगू के रूप में बहुत-बहुत अच्छे हैं। आपको रानी के रूप में देखकर और फिर इस फिल्म को देखकर, ये कहना सही है कि आप अपने आप को सरल तरीके से मोल्ड कर लेती हैं, जैसे कि पानी कंटेनर में आकार लेता है। इस देश की बेस्ट एक्ट्रेस.."
आलिया ने जैसे ही यह मैसेज पढ़कर सुनाया वहां बैठे रणवीर सिंह और करण जौहर लोटपोट होकर हंसने लगे। दरअसल, मैसेज तो क्यूट था ही, लेकिन जिस अंदाज में आलिया ने पढ़ा, वो और क्यूट था। आलिया ने कहा, कि इंब्राहिम उन्हें बहुत क्यूट लगते हैं।
बता दें, करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में इब्राहिम अली खान बतौर असिस्टेंट काम कर रहे हैं। इब्राहिम जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं, लेकिन फिल्मों में आने से पहले वो प्रोडक्शन का काम भी सीखना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
