आज छूटे तो पछताएंगे! Surely Tomorrow का दूसरा एपिसोड आज होगा रिलीज, जानें कब और कहां देख पाएंगे आप

K Drama Surely Tomorrow Episode 2 Release Time: K-ड्रामा प्रेमियों के लिए आज का दिन काफी खास है क्योंकि 'Surely Tomorrow' का दूसरा एपिसोड अब बस कुछ ही घंटों में आने वाला है। रिलीज से पहले ही यह सीरीज खूब चर्चा बटोर रही है। इसकी अलग किस्म की कहानी, इमोशनल टच और दिलचस्प किरदारों ने लोगों का ध्यान खींच लिया है।
हाल ही में जारी किए गए टीजर और ट्रेलर ने ऑनलाइन चर्चा को और बढ़ा दिया है। दर्शक इसकी नई और ताजा स्टोरीटेलिंग की काफी तारीफ कर रहे हैं। दमदार कलाकारों और मजबूत प्लॉट की वजह से इस ड्रामा को 2025 की सबसे बड़ी हिट बनने का दावेदार माना जा रहा है। बढ़ते बज के बीच यह शो एक शानदार शुरुआत देने वाला है।
क्या है 'Surely Tomorrow' की खासियत?
'Surely Tomorrow' एक बेहद इमोशनल प्रेम कहानी है, जो अतीत और वर्तमान- दोनों समय को जोड़कर आगे बढ़ती है। सीरीज दिखाती है कि कैसे किस्मत, सही समय और अधूरे इमोशंस किसी की जिंदगी की दिशा बदल सकती हैं।
कहानी ली क्यॉन्ग-डो और सियो जी-वू की है, जिनका रोल पार्क सियो जून और वोन जी आ निभा रहे हैं। दोनों एक-दूसरे से बचपन में प्यार करते थे, लेकिन जिंदगी ने उन्हें बार-बार अलग कर दिया। कई बार कोशिश करने के बावजूद उनका रिश्ता कभी आगे नहीं बढ़ पाया, जिससे दोनों के दिलों में कई सवाल और दर्द भरी यादें रह गईं।
सालों बाद किस्मत उन्हें फिर एक साथ खड़ा कर देती है। क्यॉन्ग-डो अब एक पत्रकार बन चुका है, और उसे एक बड़े स्कैंडल की जांच करने को कहा जाता है- जो सीधे जी-वू के पति से जुड़ा है। यह सिचुएशन दोनों को उन पुरानी यादों और भावनाओं का सामना करने पर मजबूर कर देती है, जिन्हें वे भूल चुके थे। सीरीज आगे दिखाती है कि कैसे इंसान अधूरे रिश्तों, गलत फैसलों और टूटे दिल के बाद फिर से उम्मीद पा सकता है।
सपोर्टिंग कास्ट भी काफी मजबूत
ली एल जी-वू की बड़ी बहन सियो जी-यॉन के रूप में नजर आती हैं, जो Jarim Apparel नाम की फैशन कंपनी चलाती हैं। ली जू यंग पार्क से-यॉन्ग के रोल में हैं, जो एक आर्ट स्कूल की डायरेक्टर और लीड किरदारों की सच्ची दोस्त हैं। कांग की डूंग चा वू सिओक बने हैं, जो से-यॉन्ग के पति हैं और एक्टर बनने के सपने देखते हैं।
एपिसोड 2 कब और कहां देखें?
दर्शकों का इंतजार खत्म हो चुका है। 'Surely Tomorrow' एपिसोड 2 आज, 7 दिसंबर को रिलीज हो रहा है। दक्षिण कोरिया में यह ड्रामा JTBC चैनल पर हर शनिवार और रविवार रात 10:40 PM KST पर प्रसारित किया जाता है। दुनिया भर में दर्शक इसे Prime Video पर इसी समय स्ट्रीम कर सकते हैं। भारत में भारतीय दर्शक इसे शाम 7:10 PM IST से ऑनलाइन देख सकते हैं। इस तरह हर देश के फैंस एक साथ इस रोमांटिक ड्रामा का मजा ले सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











