K-Drama Nice To Not Meet You एपिसोड 10 आज रिलीज! जानें कब और कहां देखें नया धमाकेदार एपिसोड

Nice To Not Meet You Episode 10 Release Date: आज फैंस का एक्साइटमेंट आसमान पर है क्योंकि Nice To Not Meet You का एपिसोड 10 आज रिलीज होने वाला है। यह K-ड्रामा शुरुआत में एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कहानी लग रहा था, लेकिन धीरे-धीरे यह एक गहरी और इमोशन से भरी जर्नी में बदल गया। अब यह सीजन के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले ड्रामाज में शामिल हो चुका है।
शो की खूबी उसकी नैचुरल केमिस्ट्री, साफ-सुथरी कॉमेडी और दिल छू लेने वाले पल हैं, जो एपिसोड खत्म होने के बाद भी दर्शकों के दिमाग में बने रहते हैं। हर हफ्ते कहानी और दिलचस्प होती जा रही है, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चाएं और भी तेज़ हो जाती हैं। अब जब शो अपने अहम पड़ाव पर पहुंच चुका है, फैंस को एपिसोड 10 से बड़ी उम्मीदें हैं- खासतौर पर रिश्तों में आने वाली नई उथल-पुथल और ट्विस्ट को लेकर।
NICE TO NOT MEET YOU: कहानी और कास्ट
इस रोमांटिक-ड्रामा की कहानी दो बिल्कुल अलग सोच वाले लोगों की भिड़ंत से शुरू होती है, जो धीरे-धीरे एक मीठे से रिश्ते में बदल जाती है। कहानी का हीरो है लिम ह्योन-जून, जो साउथ कोरिया का सुपरस्टार है और जासूस 'कांग पिल-गू' के रोल से घर-घर में मशहूर हो चुका है। लेकिन इस लोकप्रियता के पीछे एक उलझन भी है- ह्योन-जून अब खुद को एक ही इमेज में बंधा हुआ महसूस करता है। Lee Jung-jae द्वारा निभाया गया यह किरदार अपनी पहचान बदलना चाहता है और ऐसे रोल करना चाहता है जो उसकी एक्टिंग को नई दिशा दें।
कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब सामने आती हैं Wi Jeong-sin-एक बेबाक और निडर पत्रकार। पॉलिटिकल रिपोर्टिंग में अपना नाम बनाने के बाद उन्हें अचानक एंटरटेनमेंट बीट पर भेज दिया जाता है। यह दुनिया उनके लिए बिल्कुल नई है-जहां चमक-दमक है, स्टार्स हैं, पब्लिसिटी है और वह सब कुछ जिसे वह फेक मानती हैं।
उनकी सीधी और तीखी बातों का अंदाज ह्योन-जून से टकरा जाता है, और यही टक्कर कहानी को मजेदार भी बनाती है और इमोशनल भी। इन दोनों के साथ शो में एक मज़बूत सपोर्टिंग कास्ट है- Kim Ji-hoon, Seo Ji-hye, Oh Yeon-seo, और Choi Gwi-hwa, जो कहानी को और गहराई देती है। रोमांस, ह्यूमर और सरप्राइजिंग ट्विस्ट का यही कॉम्बिनेशन इस ड्रामा को इतना खास बनाता है।
NICE TO NOT MEET YOU EPISODE 10: कब और कहां देखें?
फैंस के लिए खुशखबरी है कि एपिसोड 10 आज (2 दिसंबर) रिलीज हो रहा है। साउथ कोरिया में ये सीरीज tvN पर टेलिकास्ट होगी और ये रात को 9:10 PM KST पर रिलीज होगा। सीरीज के एपिसोड हर सोमवार और मंगलवार को रिलीज होते हैं।
इंटरनेशनल दर्शक इस एपिसोड के टीवी टेलिकास्ट के तुरंत बाद देख सकते हैं। आप इस सीरीज को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। भारत में ये सीरीज आप 5:20 PM पर देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications