'Genie, Make a Wish' ने मचाया धमाल! Netflix का नया Kdrama बना दुनिया भर में नंबर 1 शो!

Kdrama Genie Make a Wish

Kdrama Genie Make a Wish Netflix: नेटफ्लिक्स का फैंटेसी रोमांटिक ड्रामा 'Genie, Make a Wish' इन दिनों हर जगह चर्चा में है। यह सीरीज लोगों के बीच इतनी पसंद की जा रही है कि नेटफ्लिक्स की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नॉन-इंग्लिश शोज की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गई है।

नेटफ्लिक्स के आंकड़ों के मुताबिक, शो ने सिर्फ एक हफ्ते में लगभग 8 मिलियन व्यूज हासिल किए और पांचवें नंबर से सीधे पहले नंबर पर पहुंच गया।

क्या है कहानी?

'Genie, Make a Wish' की कहानी एक लड़की गा-यंग (Bae Suzy) की है, जो पर्सनैलिटी डिसऑर्डर से जूझ रही होती है। उसकी जिंदगी एक दिन पूरी तरह बदल जाती है जब वह गलती से एक जिन्न (Kim Woo-bin) को जगा देती है। कहानी के अनुसार, यह जिन्न हजार सालों से दुबई के रेगिस्तान में सोया हुआ था और जागने के बाद वह गा-यंग को अपनी आजादी के बदले तीन इच्छाएं पूरी करने का वादा करता है।

यह शो फैंटेसी, इमोशन और रोमांस का शानदार कॉम्बिनेशन है, जो दर्शकों को शुरुआत से ही अपनी तरफ खींच रहा है।

शो की टीम

इस खूबसूरत कहानी को मशहूर लेखक किम यून-सुक (Kim Eun-sook) ने लिखा है, जिन्होंने Descendants of the Sun, Secret Garden, Heirs, और Guardian: The Lonely and Great God जैसे हिट ड्रामे दिए हैं। शो के डायरेक्शन की शुरुआत Lee Byeong-heon ने की थी, जो Extreme Job और Chicken Nugget जैसी हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। बाद में डायरेक्शन की जिम्मेदारी Ahn Gil-ho (The Glory) ने संभाली।

लोगों के रिएक्शन

दुनिया भर के दर्शक और क्रिटिक्स इस सीरीज की अनूठी कहानी, खूबसूरत कैमिस्ट्री और क्रिएटिव प्रेजेंटेशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। रिव्यूज में कहा गया है कि यह शो इमोशन्स और जादू का बेहतरीन बैलेंस पेश करता है।

खासकर युवा दर्शक इस सीरीज की ओर बहुत अट्रैक्टेड हैं, क्योंकि इसमें जादुई दुनिया और इंसानी भावनाओं का ऐसा कॉम्बो दिखाया गया है जो हर किसी को सोचने पर मजबूर कर देता है। शो की सेल्फ-डिस्कवरी और मैजिकल रियलिज्म वाली थीम युवाओं को खूब पसंद आ रही है।

कुल मिलाकर, 'Genie, Make a Wish' नेटफ्लिक्स का वो के-ड्रामा बन गया है, जिसने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि ग्लोबल लेवल पर अपनी एक अलग पहचान बना ली है।

Read more about: kdrama
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X