इतिहास और रोमांस का अनोखा तड़का, Netflix पर छाया Bon Appétit, Your Majesty का एपिसोड 8

Bon Appétit Your Majesty episode 8 review in Hindi: कोरियन ड्रामा 'Bon Appétit, Your Majesty' शुरुआत से ही दर्शकों का दिल जीत रहा है। इसकी शानदार कहानी, खूबसूरत विजुअल्स और महल की ड्रामाई दुनिया ने लोगों को शो से जोड़े रखा है। हाल ही में शो का आठवां एपिसोड रिलीज हुआ, जिसका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आइए जानते हैं इस एपिसोड से जुड़ी खास बातें- टाइमिंग से लेकर रिव्यू तक।
कब रिलीज हुआ एपिसोड 8?
शो का आठवां एपिसोड 14 सितंबर 2025, रविवार को टेलीकास्ट हुआ। यह ड्रामा tvN पर हर शनिवार और रविवार रात 9:10 बजे (KST) आता है। वहीं, नेटफ्लिक्स पर भी इसे उसी समय रिलीज किया गया, जो भारतीय दर्शकों के लिए शाम 5:40 बजे (IST) था।
शो की कहानी क्या है?
'Bon Appétit, Your Majesty' एक फ्रेंच शेफ की कहानी है, जो मिशेलिन-स्टार रेस्तरां में काम करती है। लेकिन एक हादसे में वह टाइम ट्रैवल करके जोसॉन युग में पहुंच जाती है। वहां एक निर्दयी और शक्तिशाली राजा उसकी कुकिंग से बेहद प्रभावित हो जाता है। यही से कहानी और दिलचस्प मोड़ लेती है।
एपिसोड 8 को लेकर फैंस का रिएक्शन
शो का प्रोमो देखने के बाद से ही फैन्स बेसब्री से इस एपिसोड का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही यह ऑन-एयर हुआ, सोशल मीडिया और Reddit पर यूजर्स ने जमकर तारीफें कीं।
एक फैन ने लिखा- "एपिसोड 8 अब तक का मेरा सबसे फेवरेट है। शुरुआत से अंत तक पूरी तरह एंगेजिंग रहा। मेल लीड का परफॉर्मेंस कमाल का है। विश्वास नहीं होता कि वह लास्ट-मिनट रिप्लेसमेंट था। उसकी एक्टिंग, स्माइल और डायलॉग डिलीवरी टॉप क्लास हैं। यूना ने भी काफी इंप्रूव किया है, इस शो और 'King of the Land' दोनों में। इतने वक्त बाद किसी हिस्टोरिकल ड्रामा में इतना खो गया हूं।"
इंग्लिश सबटाइटल्स के साथ कहां देखें?
यह शो दुनियाभर के दर्शकों का फेवरेट बन गया है। खास बात यह है कि यह नेटफ्लिक्स पर कई देशों में इंग्लिश सबटाइटल्स के साथ उपलब्ध है। यानी अगर आप कोरियन नहीं समझते तो भी इसे आसानी से देख सकते हैं।
कुल मिलाकर, 'Bon Appétit, Your Majesty' का आठवां एपिसोड फैन्स की उम्मीदों पर खरा उतरा है। इसकी कहानी और कैरेक्टर्स ने फिर साबित कर दिया है कि यह ड्रामा इस साल का सबसे बेहतरीन के-ड्रामा साबित होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications