..................... Kdrama Bon Appetit Your Majesty Episode 12 Release Time India when and where to watch last episode - Hindi Filmibeat

Bon Appetit Your Majesty पहुंचा अपने आखिरी पड़ाव पर, कब और कहां देखें इस धमाकेदार K-Drama का आखिरी एपिसोड

Bon Appetit Your Majesty

Bon Appetit Your Majesty Episode 12 Release Time Today: कोरियन ड्रामा इन दिनों लोगों की जुबान पर है। लोग इन सीरीज की कहानी को देखना पसंद करते हैं, जो उन्हें नयापन देते हैं। इस बीच एक के ड्रामा काफी पॉपुलर हो रहा है, जिसका नाम है- Bon Appetit Your Majesty, जो अपने आखिरी पड़ाव पर है।

Bon Appetit Your Majesty Story

Bon Appetit Your Majesty के आखिरी एपिसोड का प्रीमियर आज यानि 28 सितंबर को होने वाला है। इस एपिसोड में आपको बहुत से ड्रामा देखने को मिलेगा साथ ही ऐसे राज से पर्दा भी उठेगा जो जोसन के भविष्य को पूरी तरह से बदल सकता है। क्योंकि राजा ली हियोन को पता चल गया है कि उनकी मां का कत्ल उनकी ही दादी ने करवाया है और ये बात जानकर राजा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। वो बस अपनी दादी का कत्ल करने ही जा रहे होते हैं कि बावर्ची योन उन्हें रोक देती है और जोसन के विद्रोहियों के मंसूबे नाकामयाब हो जाते हैं।

लेकिन विद्रोहियों ने अब प्लान बी पर काम करते हुए राज रसोइया यानि योन को किडनैप कर लिया है ताकि राजा का गुस्सा भड़के और विद्रोह हो और विद्रोह के बाद राजा ली हियोन को गद्दी से हटाकर तख्तापलट किया जा सके।

एक तरफ बावर्ची योन की जान खतरे में हैं, जिससे राजा ली हियोन प्यार करते हैं क्या वो उसकी जान बचा पाएंगे और क्या वो योन की जान बचाते-बचाते इतने ज्यादा गुस्से में आ जाएंगे कि खुलेआम कत्लेआम मचा देंगे। ये जानने के लिए आपको इस सीरीज का आखिरी एपिसोड देखना होगा।

Bon Appetit Your Majesty Episode 12 Release Date, Platform

Bon Appetit Your Majesty का आखिरी एपिसोड यानि 12वां एपिसोड आज (28 सितंबर) स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल हो जाएगा। साउथ कोरिया में ये एपिसोड रात को 9:10 बजे ब्रॉडकास्ट होगा। वहीं भारतीयों के लिए इस शो का आखिरी एपिसोड नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल होगा। इसका आखिरी एपिसोड आप शाम 5:40 बजे देख सकते हैं।

Read more about: kdrama
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X