Bon Appetit Your Majesty 10 Release: तख्तापलट या जीत का जश्न? कब और कहां देखें नया K-Drama एपिसोड

Bon Appetit Your Majesty Episode 10 Release Timings

Bon Appetit Your Majesty Episode 10 Release Timings: के-ड्रामा के शौकीन लंबे समय से Bon Appetit Your Majesty के नए एपिसोड्स का इंतजार कर रहे थे। शो की शुरुआत से ही इसकी दिलचस्प कहानी और खूबसूरत फैंटेसी वर्ल्ड ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया। इसमें इम युना और ली चै-मिन की जोड़ी ने चार चांद लगा दिए हैं।

हर एपिसोड में नए ट्विस्ट और सरप्राइज मिल रहे हैं, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ती जा रही है। अब सबकी नजरें एपिसोड 10 पर हैं कि आगे कहानी किस दिशा में बढ़ेगी।

कहानी क्या है?

इस सीरीज की कहानी योन जी-यंग (इम युना) की है, जो एक टैलेंटेड फ्रेंच शेफ है। उसका सपना है पेरिस में मिशलिन स्टार पाना। लेकिन अचानक किस्मत उसे समय में पीछे ले जाकर जोसन राजवंश के शाही महल में पहुंचा देती है, जहां शुरू होती है उसकी असली जंग।

यहां उसकी मॉडर्न कुकिंग स्किल्स काम आती हैं। उसके बनाए यूनिक व्यंजन राजा ली ह्योन (ली चै-मिन) को बहुत पसंद आते हैं। राजा की खासियत यह है कि उनका स्वाद मौसम के साथ बदलता है। जी-यंग की क्रिएटिविटी से प्रभावित होकर वे उसे महल में शाही बावर्ची का पद देते हैं और ये इतिहास में पहली बार होता है कि किसी महिला को शाही बावर्ची के तौर पर रखा गया था। लेकिन यह महल सिर्फ खाने तक सीमित नहीं है। यहां साजिशें, राजनीति और रहस्य हर कदम पर योन जी-यंग इंतजार कर रहे हैं।

इस वक्त सीरीज में जोसन राजवंश और मिंग राजवंश के बीच खाने का मुकाबला चल रहा है। जोसन का राजा किसी भी हाल में इस मुकाबले को जीतना चाहता है क्योंकि इस मुकाबले में जोसन की बहुत सी चीजें दांव पर लगी हैं। वहीं जोसन के ही कुछ जोसन के राजा को हराना चाहते हैं ताकि तख्तापलट करके राजा को बदला जा सके। इन सब साजिशों के बीच क्या जोसन राजवंश की जीत होती है या तख्तापलट होता है, इसके लिए आपको लेटेस्ट एपिसोड देखना होगा।

वेब सीरीज की कास्ट

इस शो में आई एम युना, ली चै-मिन, कांग हान-ना और चोई ग्वी-ह्वा जैसे बेहतरीन कलाकार हैं। इस शो में रोमांस, फैंटेसी और शाही राजनीति का अनोखा कॉम्बिनेशन है, दर्शकों को बांधे रखता है।

एपिसोड 10 कब और कहां देखें?

एपिसोड 10, आज यानि 21 सितंबर को रिलीज होगा। दक्षिण कोरिया में यह शो tvN पर शनिवार और रविवार रात 9:10 बजे (KST) आता है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय दर्शक इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

भारत में Bon Appetit Your Majesty का एपिसोड 10 नेटफ्लिक्स पर शाम 5:40 बजे (IST) अवेलेबल होगा। हर बार की तरह यह एपिसोड भी नए ट्विस्ट और रोमांच से भरपूर होगा।

Read more about: kdrama
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X