Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release: न्यू ईयर से पहले इस दिन ओटीटी पर रिलीज हो रही कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3

Kartik Aaryan Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया और अब ये फिल्म ओटीटी पर कहर काटने के लिए भी तैयार दिखाई दे रही है। दरअसल,नेटफ्लिक्स ने एक वीडियो शेयर करते हुए भूल भुलैया 3 की रिलीज डेट का ऐलान किया है।
नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कार्तिक आर्यन कैमरे की तरफ भागते नजर आ रहे हैं और पीछे आ जा रहे हैं। नेटफ्लिक्स ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा- TUDUM, कार्तिक आर्यन के पास आपके लिए क्रिसमस सरप्राइज है। कमिंग सून। वीडियो के आखिरी में 27 दिसंबर लिखा आ रहा है। जिसके बाद से फैंस को लग रहा है कि भूल भुलैया 3 नेटफ्लिक्स पर 27 दिसंबर को रिलीज होगी।
अनीज बाज्मी के डायरेक्शन में बनी भूल भुलैया 3 को मिक्स रिव्यू मिले थे। ये फिल्म वर्ल्डवाइड अब तक 400 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म को काफी पसंद किया गया है। इंडिया ही नहीं विदेशों में भी कार्तिक आर्यन का जादू चलता है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ विद्या बालन और तृप्ति डिमरी लीड किरदार में दिखाई दी है। फिल्म को दर्शको का काफी प्यार मिला था इसके साथ ही फिल्म ने 400 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन अपने नाम किया था। ये फिल्म कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर भी बन गई है।


Click it and Unblock the Notifications











