आखिरकार OTT पर आ गई कार्तिक आर्यन-कृति सेनन की 'शहजादा', जानें कहां देख सकते हैं आप

Shehzada on OTT: बॉलीवुड फिल्म 'शहजादा' का ओटीटी पर रिलीज किए जाने का सिने प्रेमी लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं। अब अच्छी खबर ये है कि आखिरकार कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर 'शहजादा' ओटीटी पर आ गई है। अगर आपने फिल्म बड़े परदे पर नहीं देखी है तो अब आप घर बैठे इस फिल्म का ओटीटी पर मजा ले सकते हैं।
कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसकी समीक्षकों ने भी काफी तारीफ की थी। यह फिल्म 14 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है। नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस बात का ऐलान किया है कि दर्शक अब शहजादा नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
बता दें कि, इस फिल्म में कार्तिक आर्यन पहली बार एक्शन करते नजर आए हैं। फिल्म में उनकी और कृति सेनन की जोड़ी को भी काफी पसंद की गई थी। फिल्म को लेकर पहले सोशल मीडिया पर अच्छा खासा बज था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म उम्मीद के अनुसार परफॉर्म नहीं कर सकी।
'शहजादा' अल्लू अर्जुन की तेलुगू फिल्म अला वैकुंठपुरमलो की ऑफिशियल रीमेक है। यह फिल्म साउथ में जबरदस्त हिट साबित हुई थी। वहीं, कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता 'सत्यनारायण की प्रेम कथा' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी भी होंगी।
इसके अलावा कार्तिक 'कैप्टन इंडिया', 'आशिकी 3' और श्रद्धा कपूर के साथ 'भूल चूक माफ' में नजर आएंगे। कृति सेनन की बात करें तो वो उनकी अगली फिल्म 'आदिपुरुष' होगी जिसमें प्रभास के साथ उनकी जोड़ी दिखेगी।


Click it and Unblock the Notifications











