किरण राव सेलिब्रिटी नहीं है - करीना कपूर खान के 5 बेतुके बयान, आमिर ने तुरंत लगाई क्लास
करीना कपूर खान के दो अवतार हैं - पहला करीना वाला और दूसरा बेबो वाला। जब वो अपने बेबो वाले अवतार में आती हैं तो कुछ भी ऊट पटांग बोलती हैं। कॉफी विद करण सीज़न 7 के नए एपिसोड में वैसे तो आमिर खान के डर से करीना, अपने करीना कपूर खान वाले शांत अवतार में दिखीं।
लेकिन कभी कभी उनके अंदर की बेबो बाहर आई और जब भी ऐसा हुआ उन्होंने कुछ अजीब से बेतुके से बयान दिए। दिलचस्प ये है कि उनके हर बेतुके बयान पर आमिर खान मज़ाक में उनकी क्लास लेते दिखे और करीना कपूर खान झेंपते हुए दिखाई दीं।

इस दौरान, करीना ने अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बारे में भी गलत जानकारी दी और आमिर ने तुरंत ही उन्हें ठीक करते हुए पूरी बात संभाल ली। देखिए कॉफी विद करण सीज़न 7 के नए एपिसोड से करीना कपूर खान के कुछ बेतुके से बयान।

आमिर खान को बहुत पसंद थी K3G?
बातचीत के दौरान, बात करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी ग़म पर पहुंची और करीना ने उत्साह में बताया कि आमिर को भी वो पसंद थी। करण जौहर ने करीना को बताया उसे मेरी कोई फिल्म नहीं पसंद है इस पर करीना बहस करती दिखाई दीं कि आमिर खान को K3g पसंद आई थी और उनका किरदार पू भी। आमिर ने करीना को ठीक करते हुए बताया कि उन्हें K3g में केवल पू पसंद आई थी बाकी उस फिल्म का उन्हें कुछ भी पसंद नहीं था। करीना फिर भी अपनी धुन में रहीं और कहती रहीं, मैं आमिर खान का K3g की तारीफ कमेंट कभी नहीं भूल सकती जबकि वो तारीफ केवल पू के किरदार के लिए थी।

किरण राव सेलिब्रिटी नहीं हैं?
जब शो के अंत में आमिर और करीना, स्टार्स को कॉल लगा रहे थे उस समय आमिर खान ने फटाफट अपनी एक्स पत्नी किरण राव को कॉल लगाया। खेल जीतने की झोंक में करीना कपूर खान का कहना था लेकिन करण ने कहा कि केवल सेलिब्रिटी को कॉल करना है। आमिर ने तुरंत ये बात पकड़ ली और पूछा तो किरण सेलिब्रिटी नहीं है? उन्होंने फोन पर किरण राव को ये बात बताई और कहा कि करीना का कहना है कि तुम सेलिब्रिटी नहीं हो। करीना फिर से झेंप गईं और उन्होंने तुरंत खुद को ठीक करते हुए कहा, करण ने एक्टर्स को कॉल लगाने को कहा था।

अपनी फिल्में नहीं देखतीं करीना कपूर खान
करीना कपूर खान से करण जौहर ने पूछा क्या वो इस बार लाल सिंह चड्ढा देखेंगी। इसके बाद उन्होंने आमिर को बताया कि करीना अपनी फिल्में नहीं देखती हैं। उन्हें कोई फर्क भी नहीं पड़ता कि फिल्म चली या फिर नहीं चली या फिर हिट हुई या फ्लॉप। चली तो ठीक, नहीं चली तो ठीक। करीना इस बात से सहमत दिखीं और कहा हां मैं नहीं देखती हूं अपनी फिल्में जिस पर आमिर ने तुरंत उन्हें फटकार लगाते हुए कहा, ये कैसी बात हुई अपना काम नहीं देखती और गर्व से बता भी रही है। इसके बाद उन्होंने करण को भी कहा कि ऐसा नहीं है कि वो परेशान नहीं होती फिल्मों के लिए, मेरी फिल्म के लिए तो काफी परेशान है। हर समय अपडेट लेती रहती है।

आमिर का फैशन सेंस
करीना कपूर खान से आमिर खान का फैशन सेंस रेट करने को कहा गया। करीना का कहना था कि Minus। आमिर ये Joke समझ नहीं पाए। करण ने तुरंत कहा कि अगर आप वाकई पू के फैन होते तो आपको ये समझ आ जाता। करीना भी थोड़ा झेंप गईं क्योंकि थोड़ी देर पहले ही उन्होंने एलान किया था कि आमिर पू के बहुत बड़े फैन थे। फिर करीना आमिर को समझाती दिखीं कि ये कभी खुशी कभी ग़म का एक डायलॉग है।

एक ही बार में दो बार बेइज़्जती
करीना कपूर खान ने आमिर से पूछा, आपको क्या लगता है, मीडिया का ज़्यादा अच्छा दोस्त कौन है। आमिर ने जवाब दिया मैं। करीना ने भी इसे सच माना। लेकिन फिर करीना ने तपाक से बोला कि भले ही आप उनके दोस्त हों लेकिन उन्हें पसंद ज़्यादा मैं हूं। इस पर आमिर ने चुटकी लेते हुए कहा, तुम्हें ज़्यादा पसंद कौन नहीं करेगा यार, मैं भी तुम्हें ज़्यादा पसंद करता हूं। फिर करीना खुद को ठीक करते हुए बोलती हैं कि मेरे कहने का मतलब था कि उन्हें शायद मेरी फोटो खींचना ज़्यादा पसंद आएगा। इस पर आमिर ने फिर करीना की चुटकी ली - एक ही बयान में दो बार बेइज़्जत कर रही है। पहले कह रही है कि फोटोग्राफर्स को ये ज़्यादा पसंद है फिर कह रही इसलिए पसंद है कि ये मुझसे ज़्यादा अच्छी दिखती है।

लाल सिंह चड्ढा का ऑडीशन
करीना ने बताया कि उनके 22 साल के करियर में किसी ने उनसे ऑडीशन नहीं मांगा लेकिन आमिर ने उन्हें रूपा के रोल के लिए ऑडीशन मांगा। आमिर ने तुरंत करीना को समझाते हुए बताया कि वो खुद भी ऑडीशन करते हैं। ऑडीशन इसलिए नहीं किया जाता है कि आप एक्टिंग कर पाएंगे या नहीं, ऑडीशन इसलिए किया जाता है कि ये दिख पाए कि वो किरदार आप पर कितना खिल पाएगा। करीना का मन रखने के लिए आमिर ने ये तक बताया, हमने तो वो ऑडीशन देखा भी नहीं।

लाल सिंह चड्ढा के राइट्स
करीना कपूर खान, शो पर लाल सिंह चड्ढा प्रमोट करने आई थीं लेकिन उन्हें फिल्म के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं थी। करीना कपूर खान ने कहा, इस फिल्म के राइट्स लेने में ही आमिर को 10 - 15 साल लग गए थे ना आमिर? आमिर ने तुरंत करीना को ठीक करते हुए कहा - 15 साल पूरी फिल्म बनाने में लग गए, हां राइट्स लेने में 8 साल लग गए थे।
गौरतलब है कि हाल ही में करीना कपूर खान, लाल सिंह चड्ढा प्रमोशन के दौरान एक बयान को लेकर काफी ट्रोल हुई हैं। करीना कपूर खान ने फॉरेस्ट गंप के बारे में बात की जिसका आधिकारिक रीमेक लाल सिंह चड्ढा है। फॉरेस्ट गंप के बारे में बात करते हुए करीना ने कहा इसे कम ही लोगों ने देखा है क्योंकि ये एक Elitist तरह की Classist फिल्म थी। इस बयान के बाद करीना को काफी ट्रोल किया गया।
“Forrest Gump is elitist kind of classist film” ~ Kareena Kapoor Khan
— sangaciousagain (@sangaciousagain) August 2, 2022
The reason I believe education is important. pic.twitter.com/8ZqaDsT8dm


Click it and Unblock the Notifications











