करीना कपूर खान के मज़ेदार बयान : हर 10 साल में सैफ बनते हैं पापा, रणवीर सिंह की तस्वीरें देख बुझाती हैं प्यास

कॉफी विद करण सीज़न 7 के नए एपिसोड पर करीना कपूर खान सातवीं बार नज़र आईं और ज़ाहिर सी बात है इस बार उनके पास कुछ नया कहने को नहीं था। करण जौहर ने करीना कपूर खान को बोरिंग बताया और ये भी बताया कि अब उनके अंदर गॉसिप पाने की भूख भी खत्म हो चुकी है।

हालांकि, जवाब देते हुए करीना कपूर खान का कहना था कि वो उम्र के नए पड़ाव पर हैं और अपने दोनों बच्चों के साथ व्यस्त रहती हैं। किसके साथ क्या हो रहा है ये जानने का उनके पास समय ही नहीं होता है।

kareena-kapoor-6-comments-on-koffee-with-karan-7-starting-saif-ali-khan-has-a-child-every-decade

करण जौहर और करीना कपूर खान ये बात करते हुए दिखे कि कैसे करीना कपूर खान, कॉफी विद करण के हर सीज़न पर एक नए मेहमान के साथ आईं और सबके साथ वो उम्र के अलग अलग पड़ाव पर नज़र आईं थीं। गौरतलब है कि करीना कपूर खान कॉफी विद करण के हर सीज़न की मेहमान रही हैं।

इन सभी समय में करीना कपूर खान ज़िंदगी के अलग अलग दौर से गुज़र रही थीं और उन्होंने बताया कि अब वो सुकून के साथ हैं और बहुत शांत हैं। हालांकि, करण जौहर के बार बार चिढ़ाने पर करीना ने इस एपिसोड को कुछ मज़ेदार बयान ज़रूर दिए।

पहले खाई कसम

पहले खाई कसम

करण जौहर ने करीना कपूर खान को उनके दोस्तों की एक तस्वीर पर हाथ रखकर कसम खाने को कहा कि वो जो भी कहेंगी सच कहेंगी। इसके बाद करीना ने पूछा कि इन तस्वीरों के पीछे का कारण क्या है। क्या वो सोचती हैं कि वो और उनकी दोस्त Sex and the City की स्टार्स हैं तो करीना का कहना था कि वो ऐसा कुछ नहीं सोचती हैं। सोचने की ज़रूरत ही नहीं है, वो और उनकी दोस्ते sex and the city स्टार्स हैं।

सैफ कैसे संभालते हैं ज़िंदगी

सैफ कैसे संभालते हैं ज़िंदगी

करीना कपूर खान ने सैफ अली खान के बारे में बताया कि उन्हें ज़िंदगी बैलेंस करना काफी अच्छे से आता है। तभी हर दशक में उनके एक बच्चा हुआ है और वो इन चार बच्चों के बीच भी अपने पिता की ड्यूटी अच्छे से निभा रहे हैं। ये जवाब सुनकर करण जौहर भी लोट पोट हो गए। करीना ने बताया कि जब भी सैफ अली खान, सारा के साथ समय बिता रहे होते हैं वो बता देते हैं कि उन्हें कुछ अकेला वक्त चाहिए। करीना ने ये भी बताया कि सैफ, सारा के साथ छुट्टियों पर भी जा चुके हैं।

आमिर करते हैं Irritate

आमिर करते हैं Irritate

करीना कपूर खान से जब पूछा गया कि आमिर खान की क्या चीज़ उन्हें सबसे ज़्यादा परेशान करती है तो थोड़ा झिझकते हुए करीना ने जवाब दिया कि ये हर वक्त परफेक्शन के पीछे इतना ज़्यादा भागते हैं कि बाकी लोगों को भी परफेक्शन के करीब लाने में जुट जाते हैं। ऐसे में काम करना कभी कभी बड़ा मुश्किल हो जाता है। आप 100 बार एक ही काम कर लीजिए लेकिन अगर वो परफेक्ट नहीं है तो आमिर फिर 100 बार और करवा लेते हैं।

फेवरिट को स्टार

फेवरिट को स्टार

करीना कपूर खान से जब पूछा गया कि शाहरूख, आमिर, सलमान और अक्षय में से किसके साथ उनकी केमिस्ट्री सबसे अच्छी है तो करीना कपूर खान का जवाब था आमिर और अक्षय। दिलचस्प है कि करीना कपूर खान पहले भी बता चुकी हैं कि सलमान खान का अभिनय उन्हें ज़्यादा पसंद नहीं है वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले कई बार से वो शाहरूख खान के साथ फिल्में करना टाल जा रही हैं।

अपनी फेवरिट हैं करीना कपूर खान

अपनी फेवरिट हैं करीना कपूर खान

करीना कपूर खान से रैपिड फायर राउंड के दौरान करण जौहर ने पूछा कि आपके हिसाब से इस समय बॉलीवुड के टॉप एक्टर और एक्ट्रेस कौन हैं। करीना के पास इसका जवाब नहीं था। थोड़ा समय लेने के बाद उनका कहना था, आमिर और मैं, चूंकि हम लोग यहां बैठे हैं। इस पर चुटकी लेते हुए करण जौहर का कहना था कि सच में बेबो आप self obsessed हैं।

किसका इंस्टाग्राम देखती हैं

किसका इंस्टाग्राम देखती हैं

करीना कपूर खान से करण जौहर ने सवाल किया कि कौन सा इंस्टाग्राम अकाउंट है जो वो thirsty होने पर Stalk करती हैं। वैसे तो करीना कपूर खान थोड़ा हिचकिचाईं लेकिन फिर उन्होंने कहा रणवीर सिंह। हालांकि, इस कमेंट को आमिर खान ने तब और मज़ेदार बना दिया जब उन्होंने करीना कपूर खान और करण जौहर से Thirsty तस्वीरों का मतलब पूछ लिया। करीना इसका जवाब देने में झिझक गईं और करण को इसकी ज़िम्मेदारी सौंप दी।

सारा के साथ पहली मुलाकात

सारा के साथ पहली मुलाकात

करीना कपूर खान ने बताया कि सारा अली खान से उनकी पहली मुलाकात कभी खुशी कभी ग़म के प्रीमियर पर हुई थी। सारा बचपन से ही पू की बहुत बड़ी फैन रही हैं और K3G के प्रीमियर पर अमृता सिंह उनके पास आईं और उनके साथ छोटी सी सारा पीछे शरमा रही थीं। अमृता ने करीना से कहा, आप प्लीज़ इसे ऑटोग्राफ दे देंगी, ये आपकी बहुत ही बड़ी फैन है।

पहले सीज़न में करीना कपूर खान, रानी मुखर्जी के साथ नज़र आईं थीं जो कि उस समय उनके समय की साथी एक्ट्रेस थीं पर दोस् नहीं थीं। इसके बाद दूसरे सीज़न पर करीना कपूर अपने उस समय के बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर और बहन करिश्मा कपूर के साथ नज़र आई थीं। तीसरे सीज़न में वो बॉयफ्रेंड सैफ अली खान के साथ नज़र आईं। चौथे सीज़न में भाई रणबीर कपूर के साथ। पांचवे सीज़न में को स्टार सोनम कपूर के साथ और छठवें सीज़न में अपनी साथी को एक्टर प्रियंका चोपड़ा के साथ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X