तापसी पन्नू को कॉफी विद करण में क्यों नहीं बुलाया गया? करण जौहर ने फाइनली किया खुलासा
कॉफ़ी विद करण 7 के फिनाले एपिसोड में, फिल्म निर्माता-होस्ट करण जौहर को उनके और उनके शो के बारे में सवालों और आरोपों का सामना करना पड़ा। उनसे आलिया भट्ट से लेकर गेस्ट सेलेब्स की सेक्स लाइफ और यहां तक कि तापसी पन्नू को शो में इंवाइट क्यों नहीं किया गया, इस बारे में भी पूछा गया।
फिनाले एपिसोड में तन्मय भट, कुशा कपिला, निहारिका एनएम और दानिश सैत को जूरी के रूप में देखा गया, और उन्हें अलग अलग कैटेगरी में सीज़न के विनर्स को चुनने के लिए भी कहा गया। उन्होंने करण से सीजन के बारे में कई सवाल भी पूछे।

तापसी को नहीं बुलाने को लेकर सवाल किये जाने पर करण जौहर ने कहा कि शो में सिर्फ 12 एपिसोड होते हैं, ऐसे में कॉम्बिनेशन देखना पड़ता है। उन्होंने कहा, "शो के बस 12 एपिसोड थे। आपको ऐसे कॉम्बिनेशन बनाने होते हैं जो साथ में जुड़ सकें। तापसी से मैं ये कहना चाहता हूं कि आपको पता है कि मैं आपसे कब रिक्वेस्ट कर सकता हूं और अपने शो में बुलाना चाहता हूं। हम एक एक्साइटिंग कॉम्बिनेशन पर काम करेंगे और अगर वह मना कर देंगी तो मुझे बुरा लगेगा।"
गौरतलब है कि कुछ समय पहले जब तापसी ने कॉफी विद करण को लेकर सवाल किया गया था, तो उन्होंने कहा था कि, "उनकी सेक्स लाइफ इतनी विवादास्पद नहीं थी कि उन्हें कॉफी विद करण में इंवाइट किया जा सके।" साथ ही उन्होंने कहा था कि आश्चर्य व्यक्त किया कि कैसे अभिनेताओं के लिए "एक चैट शो एक validation बन गया है"।
बाद में इस बयान को लेकर करण जौहर को काफी ट्रोल भी किया गया था। बहरहाल, सीजन 7 के अंत में करण जौहर ने खुलासा किया कि कॉफी विद करण को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आठवें सीजन के लिए मंजूरी मिल गई है। शो का आठवां सीजन भी जल्द ही आने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











