Koffee With Karan: करण जौहर क्यों करते हैं सेक्स लाइफ से जुड़े सवाल? बताई वजह

'कॉफी विद करण 7' को लोगों ने काफी पसंद किया। इस बार भी करण जौहर के इस चैट शो में कई सेलेब्स आए और उन्होंने दिलचस्प बातें की। लेकिन, हर सीजन की तरह इस सीजन में भी करण जौहर की कुछ बातों को लेकर आलोचना लगातार हो रही है। अब करण जौहर ने भी इन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

करण जौहर ने अपने शो पर आए मेहमानों से उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कई सवाल पूछे। कई सेलिब्रिटीज से उन्होंने रिलेशनशिप के बारे में और सेक्स लाइफ के बारे में भी पूछा। इस वजह से वो कई बार ट्रोल्स के भी निशाने पर आ गए। लेकिन, शो को मिली सफलता से करण जौहर बेहद खुश हैं।

Karan Johar reaction on why he kept asking about personal life in koffee with karan 7, Also speaks about feedback he got for show

बॉलीवुड हंगामा से उन्होंने इस बारे में बात की और कहा- 'मैं वही करना चाहता हूं जो मुझे अच्छा लगता है। कॉफी विद करण करने से मुझे खुशी मिलती है।' उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि, कई लोगों ने सवाल उठाए कि मैं आलिया के बारे में इतना क्यों बात करता है? मैं लोगों की सेक्स लाइफ पर इतना बात क्यों करता हूं लेकिन सच्चाई ये है कि इन चीजों के बारे में नहीं सोचता।'

करण जौहर ने बताया- 'हो सकता है कि मैं लोगों की सेक्स लाइफ के बारे में जानने के लिए उत्सुक हूं और मैंने उनसे पूछा। शायद मुझे आलिया पर बहुत गर्व है और वो मेरी हर बातचीत में आ जाती है। लेकिन, मुझे हैरानी होती है जो लोग इस पर लंबे कॉलम लिखते हैं। यह सिर्फ एक टॉक शो है। यह एक फन टॉक शो है। लेकिन लोग लंबे कॉलम में इसका विश्लेषण करते हैं। मैं खुश हूं कि उनके पास शो का विश्लेषण करने के लिए इतना समय है। मैं इसे इतना समय नहीं दूंगा। मुझे नहीं पता कि वो क्यों करते हैं।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X