करण जौहर की सीरीज 'Do You Wanna Partner' में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया, इस दिन होगा धमाकेदार प्रीमियर

By Filmibeat Desk
Karan Johar

Do You Wanna Partner: बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर डायरेक्टर करण जौहर अपनी नई वेब सीरीज को लेकर चर्चाओं में बने हैं। बता दें कि उनकी सीरीज 'Do You Wanna Partner' का प्रीमियर होने जा रहा है। खास बात यह है कि इस सीरीज में तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी जिनके साथ जावेद जाफरी, नकुल मेहता, नीरज काबी, श्वेता तिवारी, सूफ़ी मोतीवाला और रणविजय सिंहा जैसे शानदार कास्ट भी शामिल है। बता दें कि डू यू वाना पार्टनर (Do You Wanna Partner) का प्रीमियर 12 सितंबर को केवल प्राइम वीडियो पर भारत सहित दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में किया जाएगा

भारत का सबसे पसंदीदा मनोरंजन मंच, प्राइम वीडियो ने आज घोषणा की, कि उसकी नई ओरिजिनल कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़, डू यू वाना पार्टनर का प्रीमियर 12 सितंबर को किया जाएगा। धर्मैटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह दिलचस्प और मज़ेदार सीरीज़ करण जौहर, आदर पूनावाला और अपूर्व मेहता द्वारा प्रोड्यूस की गई है, जबकि एक्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर शोमेन मिश्रा और अर्चित कुमार जुड़े हैं, इस सीरीज़ का निर्देशन कॉलिन डी'कुन्हा और अर्चित कुमार ने किया है। डू यू वाना पार्टनर की कहानी नंदिनी गुप्ता, अर्श वोरा और मिथुन गंगोपाध्याय ने लिखी है, और इसे गंगोपाध्याय व निशांत नायक ने क्रिएट किया है। इस शो में तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी, इनके साथ जावेद जाफरी, नकुल मेहता, श्वेता तिवारी, नीरज काबी, सूफी मोतीवाला और रणविजय सिंह भी अहम किरदार निभा रहे हैं। डू यू वाना पार्टनर 12 सितंबर से केवल प्राइम वीडियो पर भारत सहित दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्रीमियर होगी।

डू यू वाना पार्टनर एक अनोखी और नए दौर का कॉमेडी-ड्रामा है, जो दो जिंदादिल जिगरी दोस्त - शिखा और अनाहिता (जिनका किरदार तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी निभा रही हैं) की कहानी बयां करती है। दोनों दोस्त अपना खुद का अल्कोहल स्टार्ट-अप शुरू करने के एक साहसिक मिशन पर निकलती हैं। शहरी जीवन की चहल-पहल और अव्यवस्था की पृष्ठभूमि पर, यह कहानी दो दोस्तों की उस यात्रा को दर्शाती है, जिसमें वे क्राफ्ट बीयर की पुरुष-प्रधान दुनिया में अपनी जगह बनाती हैं। परंपराओं को चुनौती देते हुए, नियमों को तोड़ते हुए और अजीबोगरीब हालात से जूझते हुए, वे जुगाड़, जज़्बे और स्टाइल के साथ अपनी किस्मत खुद लिखती हैं। डू यू वाना पार्टनर महिला महत्वाकांक्षा, आत्मनिर्भरता, पैना और दिल को छू लेने वाला चित्र पेश करती है। अपनी हटकर लेकिन दिल को छू लेने वाली कहानी कहने की शैली के साथ, यह सीरीज़ शून्य से कुछ नया बनाने के उतार-चढ़ाव और उस खूबसूरत अफ़रा-तफ़री को बखूबी दर्शाती है।

डू यू वाना पार्टनर के निर्माता, करण जौहर ने कहा, 'डू यू वाना पार्टनर एक मजेदार कहानी है जो नई पीढ़ी के उद्यमियों का जज़्बा, जज़्बात और संघर्ष दिखाती है, ख़ासकर उन महिलाओं का जो असामान्य उद्योगों में अपनी छाप छोड़ रही हैं। यह सीरीज़ अनोखी है, भावनाओं से भरपूर है और जुगाड़ की भारतीय भावना पर आधारित है। प्राइम वीडियो के साथ सहयोग करना धर्मैटिक एंटरटेनमेंट में हम सभी के लिए रचनात्मक रूप से संतोषजनक अनुभव रहा है। साथ मिलकर हमने दर्शकों तक ऐसी साहसिक और समकालीन कहानियाँ पहुंचाई हैं, जो विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में फैली हुई हैं। हमें उस रंगीन और हलचल से भरी दुनिया पर गर्व है, जिसे हमने रचा है और उससे भी अधिक उस संदेश पर, जिसे यह कहानी आगे बढ़ाती है। मुझे बेहद खुशी है कि यह कहानी जो एक बेहद स्थानीय विचार से जन्मी थी, अब दुनिया भर के दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार है।'

More from Filmibeat

Read more about: karan johar tamannaah bhatia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X