कॉफी विद करण सीज़न 7: विकी - कैटरीना के साथ ग्रांड प्रीमियर और रणबीर - आलिया के साथ ग्रांड फिनाले

करण जौहर अपने मशहूर चैट शो कॉफी विद करण के अगले सीज़न के साथ लौट रहे हैं और इस बात की पुष्टि होते ही अब इस सीज़न के मेहमानों की लिस्ट तैयार की जा रही है। काफी लोगों ने कयास लगाए हैं कि इस सीज़न का प्रीमियर होगा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ। करण जौहर, मई से शो की शूटिंग शुरू करेंगे और मई के अंत में शो ऑन एयर हो जाएगा।

ऐसे में लोगों का ये कयास गलत हो सकता है कि शो का ग्रांड प्रीमियर रणबीर - आलिया के साथ होगा। दरअसल, करण जौहर, हर सीज़न 22 - 25 एपिसोड शूट करते हैं। ऐसे में रणबीर - आलिया करण जौहर के शो के ग्रांड फिनाले का हिस्सा होंगे क्योंकि उसी के आस पास उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज़ होगी और इससे बढ़िया प्रमोशन उस फिल्म का नहीं हो सकता है।

karan-johar-koffee-with-karan-season-7-to-premiere-with-vicky-katrina-grand-finale-with-ranbir-alia

खैर, ये तय है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, बतौर कपल, पहली बार करण जौहर के शो से ही अपना डेब्यू करेंगे। वहीं कयास की मानें तो जहां रणबीर और आलिया शो का फिनाले सुपरहिट बनाएंगे वहीं इस सीज़न का ग्रांड प्रीमियर हो सकता है विकी कौशल और कैटरीना कैफ के साथ।

दिलचस्प है कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ की जोड़ी तो कॉफी विद करण के पिछले सीज़न पर ही बनी थी जहां अलग अलग एपिसोड्स में दोनों ने एक दूसरे के प्रति कुछ अच्छी बातें कही थीं। बात करें इस सीज़न की तो रणबीर - आलिया, विकी - कैटरीना के अलावा इस सीज़न रश्मिका मंदाना, वरूण धवन, नीतू कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे स्टार्स शो में शामिल हो सकते हैं। दिलचस्प है कि करिश्मा - करीना को छोड़ कर ये सभी स्टार्स धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्में कर रहे हैं।

लेकिन इस बार सबकी निगाहें केवल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के एपिसोड पर होना तय है। हालांकि, दोनों पहले भी कई बार इस शो का हिस्सा बन चुके हैं। जहां रणबीर कपूर तीन बार कॉफी विद करण का हिस्सा बन चुके हैं। वहीं आलिया शो पर पांच बार आ चुकी हैं।

बदनाम सा था डेब्यू

बदनाम सा था डेब्यू

कॉफी विद करण पर रणबीर कपूर ने डेब्यू किया था साल 2010 में शो के सीज़न 3 पर। इस एपिसोड में रणबीर कपूर, इमरान खान के साथ नज़र आए थे। इसी के बाद शो पर दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर एक साथ नज़र आईं और दोनों ने मिलकर रणबीर कपूर की बैंड बजा दी थी। उस दौरान, रणबीर और दीपिका का तुरंत ब्रेकअप हुआ था और दीपिका ने इसका सारा गुस्सा, शो पर निकाला था।

केवल कैटरीना की बातें

केवल कैटरीना की बातें

इसके बाद रणबीर कपूर, चौथे सीज़न में करीना कपूर खान के साथ नज़र आए। इस दौरान वो कैटरीना कैफ के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थे और करीना कपूर खान ने शो पर केवल कैटरीना की बातें की थीं। करीना ने यहां तक कहा था कि वो रणबीर की शादी के लिए एक सोलो डांस परफॉर्मेंस करेंगी जिसमें वो केवल चिकनी चमेली, शीला की जवानी और कैटरीना कैफ के सारे हिट गानों पर परफॉर्म करेंगी।

बिल्कुल अलग अवतार में लौटे

बिल्कुल अलग अवतार में लौटे

इसके बाद रणबीर कपूर कॉफी विद करण के सीज़न 5 में रणवीर सिंह के साथ नज़र आए और उन्होंने करण जौहर को साफ साफ कहा कि वो इस शो पर आकर पक चुके हैं। हर बार वही बातें। इससे पहले, उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि कॉफी विद करण मेरी ज़िंदगी में बहुत सारी नकारात्मक बातें और इमेज लेकर आया था। रणबीर, दीपिका और सोनम के उस इंटरव्यू की बात कर रहे थे जब दोनों ने रणबीर की इमेज खराब की थी। इसके बाद सीज़न 6 में रणबीर ने शो में आने की हामी नहीं भरी।

गलती से हुई थी मिस्टेक

गलती से हुई थी मिस्टेक

बात करें आलिया भट्ट की तो उन्होंने अपना कॉफी डेब्यू किया था कॉफी विद करण के सीज़न 4 के साथ 2013 में। शो में आलिया अपने डेब्यू को स्टार्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरूण धवन के साथ नज़र आई थीं। इसी शो में आलिया ने देश के राष्ट्रपति का नाम पृथ्वीराज चौहान बताया था जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। हालांकि, आलिया ने इसे अपने हित में इस्तेमाल किया और जीनियस ऑफ द ईयर नाम का एक वीडियो बनाकर खुद को ही ट्रोल किया था।

एक ही सीज़न में दो बार

एक ही सीज़न में दो बार

इस सीज़न में आलिया भट्ट एक नहीं दो बार शो पर आईं। दूसरी बार आलिया भट्ट, परिणीति चोपड़ा के साथ नज़र आईं। जहां पहली बार वो सिद्धार्थ मल्होत्रा का अटेंशन नहीं पाने के लिए दुखी थीं वहीं इस बार उन्होंने खुल कर बताया कि वो केवल रणबीर कपूर से शादी करना चाहती हैं। बस रणबीर को इस बात का पता नहीं है। ये 2014 की बात है।

पांचवे सीज़न की ओपनिंग

पांचवे सीज़न की ओपनिंग

कॉफी विद करण के पांचवे सीज़न की ओपनिंग 2016 में आलिया भट्ट ने शाहरूख खान के साथ की। उस वक्त, दोनों अपनी फिल्म डियर ज़िंदगी प्रमोट कर रहे थे। और इसी सीज़न में जब आलिया भट्ट से पूछा गया कि वो रणबीर कपूर या रणवीर सिंह में से किसे डेट करना पसंद करेंगी तो उन्होंने कहा था किसी को नहीं। इससे अच्छा वो एक पिज़्जा खा लेंगी। इस दौरान, आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट कर रही थीं।

दोबारा ली एंट्री

दोबारा ली एंट्री

इस सीज़न में आलिया ने दोबारा एंट्री ली वरूण धवन के साथ। दोनों अपनी फिल्म बदरीनाथ की दुल्हनिया प्रमोट कर रहे थे। इस दौरान दोनों की केमिस्ट्री ने फैन्स का दिल जीत लिया था। दोनों बेस्ट फ्रेंड्स की तरह कुछ भी बोलते, बड़बड़ाते लड़ते झगड़ते दिखाई दिए। वरूण ने आलिया का एक वीडियो भी जारी कर दिया जहां वो भूखी हैं इसलिए गुस्से में रो रही हैं। वहीं आलिया ने भी वरूण की पोल खोलते हुए कहा कि इसे कंगना रनौत और अमिताभ बच्चन अपना कंपिटीशन लगते हैं।

एक्स के साथ कंफर्ट

एक्स के साथ कंफर्ट

कॉफी विद करण का छठवां सीज़न 2018 में शुरू हुआ और इसकी ओपनिंग दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट ने की। इस दौरान सारे समीकरण बदल चुके थे। आलिया, रणबीर को डेट कर रही थीं, दीपिका रणवीर से शादी करने वाली थीं और सब दोस्त बन चुके थे। आलिया और दीपिका ने रणबीर के बारे में बात भी की और आलिया ने इस बात का भी खुलासा किया कि रणबीर कपूर, किसी और नाम से सोशल मीडिया पर हैं।

क्या क्या करेंगे खुलासे

क्या क्या करेंगे खुलासे

अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, एक साथ कॉफी विद करण पर आने वाले हैं। देखना है कि दोनों मिलकर क्या क्या खुलासे करते हैं और उनके ये खुलासे फैन्स को कितना पसंद आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X