कानूनी पचड़े में फंसा कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल', नए सीजन पर मंडराए संकट के बादल
फेमस कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के आने का फैन्स बेसब्री से इंतजार करते हैं। जो भी सितारे कपिल को शो में जाते हैं। वह हंसते हंसते थक जाते हैं। फैन्स भी कपिल के शो को देख जमकर हंसी ठहाके लगते हैं। अपने डेली बिजी शेड्यूल में से कुछ समय निकालकर लोग कपिल के शो को देखते हैं शो को देख वह अपने दिनभर की थकान भूल जाते हैं।

कानूनी पचड़े में फंसा शो
लेकिन आपको बता दें कि कपिल का शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का नया सीजन आते ही कानूनी पचड़े में फंस गया है। कपिल का यह शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है। वहीं इस बार नए सीजन की शुरुआत में ही प्रियंका चोपड़ा ने मेहमान बनकर शो में शिरकत की। फैन्स के पूरा शो देखने का बड़ा इंतजार था, लेकिन बता दें कि फैन्स की उम्मीदों पर पानी फिर गया है क्योंकि शो कॉपीराइट के उल्लंघन की वजह से विवाद में फंस गया है। दरअसल शो में एक बॉलीवुड गाना प्ले किया किया गया। जिस वजह से शो की मुश्किलें बढ़ गईं।
बॉम्बे हाईकोर्ट में दर्ज हुआ केस
बता दें कि PPL यानी कि फोनोग्राफिक परफॉर्मेंस लिमिटेड इंडिया ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में केस दर्ज किया है। शो के मेकर्स पर तीन गानों को बिना इजाजत प्ले करने का आरोप है। यह तीन गाने हैं साल 2003 में आई फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस का 'M बोले तो' दूसरा साल 2002 में आई फिल्म कांटे का 'रामा रे' और तीसरा गाना है साल 2011 में आई फिल्म देसी बॉयस का 'सुबह होने ना दे' PPL ने कॉपीराइट एक्ट 1957 के तहत यह मामला दर्ज करवाया है।


Click it and Unblock the Notifications











