कॉफी विद करण  पर कंगना रनौत ने साधा जमकर निशाना- घर में घुस के मारा,पापा जो को गुड लक !

By Filmibeat Desk

बॅालीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक बार फिर से निर्माता करण जौहर पर निशाना साधा है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कंगना रनौत ने फिर से एक बार उस वक्त की याद दिलाई है जब कॉफी विद करण का हिस्सा वह बन गई थीं। करण जौहर ने कॉफी विद करण 5 में कंगना को बतौर गेस्ट बुलाया था। लाइव शो के दौरान ही कंगना रनौत ने करण जौहर पर नेपोटिज्म का आरोप लगा दिया था।

एक बार जब फिर से कॉफी विद करण का नया सीजन शुरू होने जा रहा है। कंगना ने करण के शो में शामिल होने की याद दिलाते हुए यह लिखा है कि घर में घुस के मारा था न। सर्जिकल स्ट्राइक। इसके बाद करण जौहर का नाम लेते हुए कंगना रनौत ने मजाक उड़ाते हुए लिखा है कि पापा जो अपने सभी लोकप्रिय कॉफी एपिसोड को प्रमोट कर रहे हैं।

Kangana ranaut

क्योंकि यह आज ओटीटी पर आ रहा है। पापा जो को गुड लक। लेकिन इस एपिसोड का क्या, ओह सॅारी। सर्जिकल स्ट्राइक, घर में घुस के मारा था न। मेरा एपिसोड उनका सबसे अधिक लोकप्रिय शो रहा था। इसके बाद वह टीवी पर बैन हो गया था। बता दें इस शो के एपिसोड के बाद लगातार कंगना ने सोशल मीडिया और इंटरव्यू के जरिए करण जौहर और नेपोटिज्म का खुल कर विरोध किया। सोशल मीडिया पर भी कंगना के फैंस और कई यूजर्स ने करण जौहर को बुरी तरह ट्रोल किया। नेपोटिज्म को लेकर करण जौहर की बुरी तरह ट्रोलिंग की गई है।

हॉटस्टार स्पेशल्स कॉफी विद करण सीजन 7 का प्रसारण विशेष रूप से डिज्नी+ हॉटस्टार पर होगा, जिसमें कॉफी बिंगो, मैश्ड अप सहित नए टैटलटेल गेम्स के साथ-साथ ऑल टाइम फेवरेट रैपिड फायर - फैन्स को उनके पसंदीदा सितारों के करीब लाएगा।आपको बता दें कि करण के शो में इस बार मेहमान आलिया भट्ट, सामंथा रुथ प्रभु, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, रश्मिका मंदाना जैसे कई बड़े नाम इस शो का हिस्सा बनेंगे। 7 जुलाई से यह शो डिज्नी हॅाट स्टार पर दिखाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X