काजोल ने बताया क्यों रिजेक्ट की वेब सीरीज़ आर्या, बाद में सुष्मिता सेन को ऑफर हुई, झट से कर दी हां

काजोल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने मशहूर वेब सीरीज़ आर्या को क्यों रिजेक्ट किया। सुष्मिता सेन इस समय इस वेब सीरीज़ के तीसरे सीज़न की तैयारी कर रही हैं लेकिन पहले ये वेब सीरीज़ एक फिल्म थी जिसे काजोल को ऑफर किया गया था। राम माधवानी इस क्राइम थ्रिलर का ऑफर लेकर काजोल के पास पहुंचे थे।

लेकिन काजोल ने कुछ समय इस रोल को अपने पास रखा लेकिन फिर इसे जाने दिया। अब जाकर काजोल ने इस बात का जवाब दिया कि आखिर उन्होंने ये वेब सीरीज़ रिजेक्ट क्यों की।

kajol-reveals-why-she-dint-do-sushmita-sen-s-web-series-aarya-which-was-first-offered-to-her

काजोल ने बताया, जब राम माधवानी ने उन्हें ये फिल्म ऑफर की तो वो इसे करना चाहती थीं लेकिन कुछ निजी कारणों से नहीं कर पाईं। जब राम माधवानी को काजोल ने फिल्म के लिए ना कहा, तब तक वो इस पर काफी ज़्यादा काम कर चुके थे। ऐसे में उन्होंने इसे वेब सीरीज़ में तब्दील करने का फैसला किया और सुष्मिता सेन को इसके लिए अप्रोच किया। सुष्मिता ने बिना वक्त गंवाए इसके लिए हां कह दिया।

हालांकि, काजोल ने बताया कि उन्होंने सीरीज़ देखी है और उन्हें सुष्मिता सेन का काम बेहद पसंद आया। वैसे ये पहली बार नहीं है जब काजोल ने कोई दमदार भूमिका रिजेक्ट की हो। पहले भी काजोल कई बार ऐसा कर चुकी हैं। देखिए उनकी रिजेक्ट की हुई फिल्मों की लिस्ट।

दिल तो पागल है

दिल तो पागल है

करण जौहर से पहले, यश चोपड़ा, शाहरूख खान और काजोल को बेस्ट फ्रेंड बनाना चाहते थे। दिल तो पागल है में निशा का रोल काजोल को ऑफर किया गया। लेकिन काजोल, माधुरी दीक्षित के आगे ये रोल फीका मान रही थीं। वहीं दूसरी तरफ, डीडीएलजे की सफलता के बाद, काजोल के होते हुए शाहरूख किसी और के हो जाएं, ऐसा कैसे हो सकता था। काजोल ने दिल तो पागल है रिजेक्ट कर दी।

खामोशी द म्यूज़िकल

खामोशी द म्यूज़िकल

संजय लीला भंसाली ने खामोशी द म्यूज़िकल के लिए मनीषा कोईराला से पहले, काजोल को अप्रोच किया था। लेकिन काजोल को इस रोल में ज़्यादा दम नहीं लगा इसलिए उन्होंने ये रोल रिजेक्ट कर दिया और ये मनीषा कोईराला के करियर के बेस्ट किरदारों में से एक बन गया। इससे पहले, काजोल और मनीषा कोईराला एक साथ गुप्त में दिखाई दी थीं।

दिल से

दिल से

इसके बाद मणि रत्नम ने काजोल को दिल से ऑफर की। लेकिन काजोल, गुप्त के बाद एक बार फिर से निगेटिव भूमिका निभाने के बारे में पूरी तरह से मन नहीं बना पा रही थीं और उन्होंने ये ऑफर रिजेक्ट कर दिया। दिलचस्प ये है कि ये रोल भी मनीषा कोईराला के पास ही गया।

चलते चलते

चलते चलते

चलते चलते में रानी मुखर्जी ने ऐश्वर्या राय को रिप्लेस किया था। लेकिन ऐश्वर्या राय से पहले, ये फिल्म शाहरूख खान ने काजोल को ऑफर की थी। लेकिन काजोल एक लव स्टोरी करने के मूड में नहीं थीं। और इसलिए उन्होंने ये फिल्म रिजेक्ट कर दी और ऐश्वर्या राय ने ऑफर ले लिया। बाद में सलमान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय को फिल्म से रातों रात रानी मुखर्जी ने रिप्लेस कर दिया।

वीर ज़ारा

वीर ज़ारा

यश चोपड़ा ने वीर ज़ारा की असली कास्टिंग सोची थी शाहरूख खान, काजोल और ऐश्वर्या राय। जहां, शाहरूख खान और काजोल, वीर और ज़ारा के किरदार में थे। लेकिन काजोल को ये फिल्म ज़्यादा पसंद नहीं आई और उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया। बाद में शाहरूख खान ने फिल्म से ऐश्वर्या राय को भी रिप्लेस करवा दिया और उनकी जगह एक बार फिर रानी मुखर्जी ने ली।

कभी अलविदा ना कहना

कभी अलविदा ना कहना

करण जौहर, कभी अलविदा ना कहना अपनी ड्रीम कास्ट शाहरूख खान, काजोल और रानी मुखर्जी के साथ बनाना चाहते थे। लेकिन एक एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में फिल्म, काजोल को समझ नहीं आई। उन्हें करण जौहर का ये आईडिया पसंद नहीं आया और इसलिए उन्होंने फिल्म रिजेक्ट कर दी। हालांकि, करण के लिए वो फिल्म में मेहमान कलाकार के तौर पर ज़रूर दिखाई दीं।

3 इडियट्स

3 इडियट्स

काजोल, राजकुमार हिरानी की लिस्ट में कई सालों से हैं। इसलिए मुन्नाभाई एमबीबीएस ऑफर करने के बाद उन्होंने काजोल को 3 इडियट्स भी ऑफर की। काजोल, मुन्नाभाई एमबीबीएस तब कर रही थीं जब फिल्म में शाहरूख खान थे। शाहरूख के फिल्म छोड़ते ही काजोल, संजय दत्त के साथ मिसफिट लगतीं और उन्हें रिप्लेस किया गया। वहीं 3 इडियट्स काजोल ने खुद ही रिजेक्ट कर दी।

गदर

गदर

भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक गदर भी काजोल को ऑफर की गई थी। लेकिन तब फिल्म के हीरो गोविंदा थे। बाद में फिल्म में सनी देओल की एंट्री हुई और काजोल ने ये फिल्म छोड़ दी। अनिल शर्मा को अपनी हीरोइन, अमीषा पटेल में जाकर मिली।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X