The Manipulated: नया K-Drama जो बन रही 2025 की सबसे बड़ी थ्रिलर सीरीज, आज होगा 7-8 एपिसोड रिलीज

K Drama The Manipulated

The Manipulated Episode 7-8 Release Time in India: कोरियन ड्रामा प्रेमियों के बीच इन दिनों The Manipulated का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। पिछले हफ्ते शुरू हुए इस शो ने शुरुआत से ही दर्शकों को अपनी रोमांचक कहानी और शानदार एक्टिंग से बांधे रखा है।

सोशल मीडिया पर इसके टीजर, रहस्यमय प्लॉट और मजबूत स्टारकास्ट की खूब चर्चा हो रही है। अब जब एपिसोड 7 और 8 रिलीज होने वाले हैं, फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है, क्योंकि आने वाले एपिसोड्स में कहानी नए ट्विस्ट्स और सच को उजागर करने वाले बड़े खुलासों से भरी होगी।

क्या है कहानी

सीरीज की कहानी पार्क ते-जुंग (जी चांग वूक) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शांत और साधारण जीवन जी रहा होता है। उसकी जिंदगी तब अचानक बदल जाती है, जब उस पर एक गंभीर जुर्म का झूठा आरोप लगाकर जेल भेज दिया जाता है। धीरे-धीरे उसे पता चलता है कि यह कोई गलती नहीं बल्कि एक सोच-समझकर रची गई चाल थी।

इस साजिश का मास्टरमाइंड है अन यो-हान (दो क्यूंग सू), एक रहस्यमय शख्स जो पर्दे के पीछे से सबकुछ कंट्रोल करता है। जब ते-जुंग को असलियत समझ आती है, तो वह सच को सामने लाने और अपने छिने हुए जीवन को वापस पाने की लड़ाई शुरू करता है। कहानी में बदला, धोखा, भावनाएं और लगातार बढ़ता तनाव दर्शकों को हर एपिसोड में बांधे रखते हैं।

कास्ट की दमदार परफॉर्मेंस

लीड रोल में जी चांग वूक और दो क्यूंग सू का प्रदर्शन शो की सबसे बड़ी ताकत है। इनके अलावा ली क्वांग सू, प्यो ये जिन, जो यून सु और किम जोंग सू जैसे कलाकार भी कहानी में गहराई लाते हैं। हर किरदार की मौजूदगी कहानी को और एक्साइटेड बनाती है।

Episode 7-8: कब और कहां देखें?

The Manipulated के एपिसोड 7 और 8 आज, 19 नवंबर को रिलीज हो रहे हैं।

दक्षिण कोरिया में: यह सीरीज Disney+ पर Hulu Original में अवेलेबल है, जहां हर बुधवार दो नए एपिसोड जारी किए जाते हैं।

भारत में: यह शो अभी तक JioHotstar पर अवेलेबल नहीं है। भारतीय दर्शक Dailymotion पर हर बुधवार दोपहर 1:30 बजे (IST) नए एपिसोड मुफ्त में देख सकते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: kdrama
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X