नए K-Drama का इंतजार खत्म! 'Pearl In Red' का पहला एपिसोड आज, इंडिया में फ्री में कैसे देखें? जानें पूरी डिटेल

Pearl In Red Episode 1 Release Time: कोरियन ड्रामा के फैंस के लिए एक नई कहानी दस्तक दे चुकी है। Pearl in Red एक इमोशनल और सस्पेंस से भरपूर डेली ड्रामा है, जिसकी शुरुआत आज से हो रही है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि इसका पहला एपिसोड भारत में कब और किस प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है, तो यहां पूरी जानकारी आसान भाषा में पढ़िए।

Pearl In Red Episode 1 Release Time

क्या है 'Pearl in Red' की कहानी?

यह ड्रामा दो महिलाओं की जिंदगी पर आधारित है, जिनकी किस्मत एक शक्तिशाली और रहस्यमयी कॉरपोरेट ग्रुप से जुड़ी हुई है।

कहानी में ट्विन सिस्टर्स का एंगल है, जहां एक बहन अपनी जुड़वां बहन के साथ हुए अन्याय की सच्चाई सामने लाने के लिए उसकी पहचान अपनाती है। बदले की आग, रिश्तों की उलझन और सच्चाई की तलाश, इन सबके बीच कहानी धीरे-धीरे आगे बढ़ती है।

दूसरी ओर, एक और महिला किरदार अपने खोए हुए सम्मान और हक को वापस पाने के लिए लड़ाई लड़ती है। जैसे-जैसे दोनों किरदार सच्चाई के करीब पहुंचती हैं, वैसे-वैसे कहानी में सस्पेंस और ड्रामा बढ़ता जाता है।

कब रिलीज होगा एपिसोड?

'Pearl in Red' का पहला एपिसोड 23 फरवरी 2026 (सोमवार) को टेलिकास्ट हो रहा है। यह एक डेली ड्रामा है, यानी हफ्ते में पांच दिन नए एपिसोड देखने को मिलेंगे।

साउथ कोरिया में प्रसारण समय

यह शो दक्षिण कोरिया के मशहूर चैनल KBS2 पर सोमवार से शुक्रवार शाम 7:50 PM (KST) पर ऑन-एयर होता है।

भारत में कब और कहां देखें?

भारतीय दर्शक इस ड्रामा का पहला एपिसोड कोरिया प्रसारण के कुछ समय बाद ऑनलाइन देख सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एपिसोड भारत में लगभग 4:20 PM (IST) के बाद उपलब्ध हो सकता है।

फिलहाल भारत में इसका कोई ऑफिशियल OTT प्लेटफॉर्म घोषित नहीं किया गया है। हालांकि, एपिसोड Dailymotion जैसे वीडियो प्लेटफॉर्म पर अवेलेबव हो सकता है।

कितने एपिसोड होंगे?

यह एक लंबी सीरीज बताई जा रही है, जिसमें लगभग 100 एपिसोड हो सकते हैं। यानी दर्शकों को लंबे समय तक सस्पेंस और ड्रामा देखने को मिलेगा।

क्यों देखें यह ड्रामा?

अगर आपको 'रिवेंज ड्रामा' और इमोशनल स्टोरीलाइन पसंद है, तो यह सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल हो सकती है।

More from Filmibeat

Read more about: kdrama
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X