प्यार से डरने वाली CEO की कहानी ने मचाया तहलका! OTT पर छाया नया K-Drama, जिसे मिस करना पड़ेगा भारी!

K-Drama Love Phobia On OTT: कोरियन ड्रामा पसंद करने वालों के लिए खुशखबरी है। रोमांस और इमोशन से भरपूर नया K-Drama Love Phobia अब OTT पर आ चुका है। यह सीरीज प्यार, डर और टेक्नोलॉजी के बीच के रिश्ते को आसान और दिलचस्प अंदाज में दिखाती है।

K-Drama Love Phobia On OTT

अगर आप हल्की-फुल्की रोमांटिक कहानी के साथ थोड़ा इमोशनल ट्विस्ट देखना चाहते हैं, तो यह शो आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

क्या है कहानी?

इस ड्रामा की कहानी दो बिल्कुल अलग सोच वाले लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है। Yeon-woo ने यून बिया का किरदार निभाया है। वह एक AI डेटिंग ऐप की सीईओ है। वह प्यार और रिश्तों से थोड़ा डरती है और अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखना पसंद करती है।

दूसरी तरफ हैं Kim Hyun-jin, जो हान सून-हो का रोल कर रहे हैं। वह एक रोमांस नॉवेल लिखने वाले लेखक हैं और सच्चे प्यार पर पूरा विश्वास रखते हैं।

जब इन दोनों की मुलाकात होती है, तो उनकी सोच टकराती है। एक प्यार से भागता है, तो दूसरा प्यार को जिंदगी की सबसे बड़ी ताकत मानता है। धीरे-धीरे बहस और तकरार के बीच दोनों एक-दूसरे को समझने लगते हैं। कहानी दिखाती है कि कभी-कभी प्यार पाने के लिए अपने डर का सामना करना जरूरी होता है।

कहां देखें?

यह रोमांटिक K-Drama Amazon Prime Video पर स्ट्रीम हो रहा है। अगर आपके पास प्राइम सब्सक्रिप्शन है, तो आप इसे ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं।

क्यों देखें यह ड्रामा?

अगर आपको रोमांटिक कहानियां पसंद हैं। अगर आप मॉडर्न टेक्नोलॉजी और रिश्तों के बीच का कनेक्शन देखना चाहते हैं। अगर आपको स्लो-बर्न लव स्टोरी और इमोशनल मोमेंट्स अच्छे लगते हैं तो यह सीरीज आपको जरूर पसंद आएगी।

इसमें न सिर्फ प्यार की कहानी दिखाई है, बल्कि यह भी दिखाया गया है कि आज के डिजिटल दौर में लोग भावनाओं से कैसे जुड़ते हैं और कैसे उनसे डरते भी हैं।

स्टार कास्ट और खास बातें

मुख्य किरदारों की केमिस्ट्री इस ड्रामा की सबसे बड़ी ताकत है। दोनों कलाकारों ने अपने रोल को बहुत ही नेचुरल तरीके से निभाया है। कहानी हल्की-फुल्की है लेकिन दिल को छू लेने वाले सीन भी हैं, जो दर्शकों को भावुक कर सकते हैं।

काम की बात

'Love Phobia' एक ऐसी कहानी है जो बताती है कि प्यार से डरना आसान है, लेकिन उसे अपनाना जिंदगी बदल सकता है। अगर आप नई और फ्रेश रोमांटिक सीरीज की तलाश में हैं, तो यह शो आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होना चाहिए।

More from Filmibeat

Read more about: kdrama
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X