Head Over Heels का एपिसोड 10 कब आएगा? जानिए रिलीज डेट, टाइम और कहानी का अगला ट्विस्ट

Kdrama

Head Over Heels Episode 10 OTT Release Date: अगर आपको स्कूल रोमांस और थोड़े से मैजिक से भरपूर कहानियां पसंद हैं, तो कोरियन ड्रामा 'हेड ओवर हील्स' आपके लिए परफेक्ट है। इस हाई-स्कूल रोमांटिक सीरीज में इमोशन, फैंटेसी और यंग लव का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है।

वेब सीरीज के बारे में

चो यी-ह्यून और चू यंग-वू की जोड़ी इस सीरीज में लीड रोल में है और इनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। यह सीरीज एक पॉपुलर कोरियन वेबटून पर आधारित है और इसमें कुल 12 एपिसोड हैं। हर हफ्ते सोमवार और मंगलवार को इसका नया एपिसोड रिलीज होता है।

कब और कहां देखें?

'हेड ओवर हील्स; का एपिसोड 9 अब अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल है। अगला एपिसोड यानी एपिसोड 10, आज यानि 22 जुलाई 2025 (मंगलवार) को शाम 5:20 बजे IST पर रिलीज होगा।

कहानी में क्या है खास?

यह कहानी हाई स्कूल की एक स्टूडेंट पार्क सियोंग-आह की है, जो असल में एक जादूगरनी है और रात में भविष्य और आत्माएं देख सकती है। वह "फेयरी चेओन जी" के नाम से जानी जाती है। उसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब एक नए स्टूडेंट बे गयोन-वू की एंट्री होती है और वह उसके लिए अपने दिल में खास जगह बना लेती है। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती, उसे पता चलता है कि बे गयोन-वू की किस्मत में मौत लिखी है। अब उसे बचाने के लिए, पार्क अपने सारे जादुई हुनर का इस्तेमाल करती है।

स्टारकास्ट और डायरेक्शन:

चो यी-ह्यून - पार्क सियोंग-आह

चू यंग-वू - बे गयोन-वू

चू जा-ह्यून - योम-ह्वा

चा कांग-यून - प्यो जी-हो

किम मिन-जू - गु डो-यॉन

किम मि-क्यूंग - नेता डोंग-चियन

ड्रामा का डायरेक्शन किम योंग-वान ने किया है और इसकी कहानी यांग जी-हून ने लिखी है।

"हेड ओवर हील्स" सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं है, बल्कि यह सेल्फ रियलाइजेशन, पहचान और एक्सेप्टेंस जैसे गहरे टॉपिक को भी छूती है। शानदार एक्टिंग, खूबसूरत लोकेशन और दिल को छू लेने वाली कहानी के चलते यह सीरीज हर उम्र के दर्शकों को पसंद आ रही है।

Read more about: kdrama
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X