Dynamite Kiss Episode 12: आज बॉस को पता चलेगी सच्चाई, क्या दा-रिम की जाएगी नौकरी? छूट जाएगा प्यार!
Dynamite Kiss Episode 12 Release Date: फेमस के ड्रामा Dynamite Kiss पिछले महीने रिलीज होते ही भारतीय दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो गया है। बहुत कम समय में यह K-ड्रामा सोशल मीडिया और फैन पेज पर खूब चर्चा में आ गया है। इसकी वजह है इसकी दिल को छू लेने वाली कहानी, कलाकारों की शानदार एक्टिंग और लीड जोड़ी की जबरदस्त केमिस्ट्री।

इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा Dynamite Kiss Episode 12 को लेकर हो रही है। फैंस मान रहे हैं कि यह एपिसोड कहानी को एक नया मोड़ देगा और इसमें कई इमोशनल और चौंकाने वाले सीन देखने को मिल सकते हैं। धीरे-धीरे शुरू हुआ यह शो अब ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना चुका है। Dynamite Kiss ने यह साबित कर दिया है कि अच्छी कहानी और मजबूत कंटेंट किसी भी शो को बड़ी कामयाबी दिला सकता है।
Dynamite Kiss की कहानी क्या है?
इस सीरीज की कहानी गो दा-रिम के झूठ से शुरू होती है, जब वो एक कंपनी में नौकरी पाने के लिए बोल देती है कि वो शादीशुदा है और वो जिस कंपनी में ये झूठ बोलती है, उसका बॉस उसी का लवर निकलता है, जिसे वो किस करने के बाद छोड़कर भाग जाती है।
कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, इस सीरीज में कई ट्विस्ट आते हैं। दा रिम की सच्चाई उसके बॉस कम लवर जी ह्योक को पता चल जाती है और एक बार फिर से उनके बीच रोमांस फूटने लगता है। लेकिन जी ह्योक की सौतेली बहन जी ह्योक की दुश्मन है और वो दा रिम को ऑफिस से निकालने के लिए जाल बुनती है और दा रिम का झूठ सबके सामने ला देती है। अब आगे क्या होने वाला है, ये तो आज के एपिसोड में ही पता लगेगा। क्या दा रिम को ऑफिस छोड़ना पड़ेगा? क्या दा रिम और जी ह्योक के रिश्ते के बारे में सबको पता चल जाएगा? ये जानने के लिए आपको आज शाम 12वां एपिसोड देखना होगा।
Dynamite Kiss Episode 12 कब और कहां देखें?
Dynamite Kiss का Episode 12 आज यानी 19 दिसंबर को रिलीज हो रहा है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ रही है, ड्रामा और इमोशन्स भी बढ़ते जा रहे हैं। कोरिया में यह ड्रामा SBS TV पर हर बुधवार और गुरुवार रात 9 बजे (KST) आता है। वहीं, इंटरनेशनल दर्शकों के लिए इसे Netflix पर भी स्ट्रीम किया जाता है।
भारत में दर्शक इस एपिसोड को आमतौर पर शाम करीब 5:30 बजे (IST) देख सकते हैं। हालांकि कभी-कभी यह एपिसोड शाम 7 बजे (IST) तक भी आ सकता है। फैंस इस नए एपिसोड में बड़े खुलासों और रोमांटिक पलों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











