Dynamite Kiss Episode 10 ने बढ़ाई बेचैनी! क्या होगा दा रिम और जी-ह्योक के रिश्ते का अंजाम? यहां है पूरी डिटेल

Dynamite Kiss episode 10 release date and time: साउथ कोरिया का K-Drama Dynamite Kiss आजकल भारत में भी खूब चर्चा में है। साधारण शुरुआत करने वाले इस शो ने कुछ ही हफ्तों में सोशल मीडिया पर जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है। दर्शक लगातार इसके एपिसोड्स पर चर्चा कर रहे हैं, सीन के क्लिप्स शेयर कर रहे हैं और तरह-तरह की थ्योरीज बना रहे हैं।
एपिसोड 10 को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा
फिलहाल सबसे ज्यादा एक्साइटमें Episode 10 को लेकर है। फैंस मान रहे हैं कि यह एपिसोड कहानी में बड़ा मोड़ लाने वाला है। लोगों को लग रहा है कि लीड कैरेक्टर्स के रिश्ते में नए इमोशनल ट्विस्ट और कॉन्फ्लिक्ट देखने को मिलेंगे, जो आगे की कहानी को पूरी तरह बदल सकते हैं।
शो की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता
ड्रामा पिछले महीने ही रिलीज हुआ है, लेकिन कुछ ही दिनों में यह टॉप K-Drama की लिस्ट में शामिल हो गया। दर्शक इसकी दमदार एक्टिंग, मजबूत कहानी और लीड स्टार्स की केमिस्ट्री की खूब तारीफ कर रहे हैं।
कहानी क्यों पसंद आ रही है?
Dynamite Kiss सिर्फ रोमांस या कॉमेडी तक सीमित नहीं है। इसकी कहानी दर्शकों को इसलिए जोड़ती है क्योंकि इसमें असल जिंदगी जैसी परेशानियां दिखती हैं। अतीत के दर्द और अधूरी मोहब्बत का कहानी है और कई इमोशनल पल हैं, जिनसे दर्शक आसानी से खुद को जोड़ लेते हैं।
क्या है कहानी
कहानी गो दा-रिम और गोंग जी-ह्योक की पुरानी मोहब्बत के इर्द-गिर्द घूमती है। दा-रिम नौकरी पाने के लिए एक छोटा सा झूठ बोलती है, लेकिन उसकी जिंदगी तब उलझ जाती है जब उसे पता चलता है कि उसका नया बॉस वही शख्स है-गोंग जी-ह्योक, जिसे वह पहले बेहद प्यार करती थी, लेकिन अचानक बिना बताए छोड़कर चली गई थी।
उनका फिर से आमने-सामने आना पुराने घाव ताजा कर देता है, अजीब स्थितियां पैदा करता है और यही टकराव कहानी को और रोचक बनाता है।
लीड स्टार्स की दमदार परफॉर्मेंस
आन ईउन-जिन ने दा-रिम को एक खुशमिजाज और प्यारा किरदार बनाया है। जांग की-योंग ने जी-ह्योक के दर्द और गुस्से को बेहतरीन तरीके से दिखाया है। दोनों की केमिस्ट्री इस ड्रामा की सबसे बड़ी ताकत है। सपोर्टिंग कास्ट - Woo Da-vi, Kim Mu-jun, Cha Mi-kyung, Nam Gi-ae और कई अन्य कलाकार - भी शो में शानदार ऊर्जा जोड़ते हैं।
Dynamite Kiss Episode 10: कब और कहां देखें?
फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि एपिसोड 10 आज यानी 11 दिसंबर को रिलीज हो रहा है। दक्षिण कोरिया में: SBS TV पर - हर बुधवार और गुरुवार, रात 9:00 PM KST। ग्लोबली: Netflix पर भी इसी समय नया एपिसोड उपलब्ध होगा। भारत में Episode 10 लगभग 5:30 बजे रिलीज हो सकता है। कभी-कभी एपिसोड थोड़ी देरी से आता है, इसलिए यह 7:00 PM IST के आसपास भी दिखाई दे सकता है। इसे आप OTT प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











