के ड्रामा Dear X एपिसोड 7-8 रिलीज डेट आउट! एक एक्ट्रेस जो दिखने में तो है सीधी लेकिन राज है खतरनाक

Dear X Episodes 7 and 8 Release Date

Dear X Episodes 7 and 8 Release Date: K-ड्रामा 'Dear X' हर नए एपिसोड के साथ और ज्यादा पॉपुलर होता जा रहा है। जैसे-जैसे शो अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है, फैंस की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है। ताजा एपिसोड में आ-जिन की जिंदगी में एक बार फिर मुश्किलें बढ़ती दिखती हैं, जिससे यह सवाल उठता है कि क्या वह अपने पुराने खतरे से सच में बच पाएगी? एपिसोड का अंत एक ऐसे मोड़ पर होता है, जहां जून-सियो को आ-जिन पर शक होने लगता है।

Dear X एपिसोड 7 और 8 कब रिलीज होंगे?

'Dear X' के एपिसोड 7 और 8 गुरुवार, 20 नवंबर 2025 को रिलीज होंगे। भारत में इन दोनों एपिसोड को आप दोपहर 3 बजे से देख सकते हैं।

Dear X Episodes 7 & 8 कहां देखें?

अमेरिका (US) में दर्शक इसे Viki पर देख पाएंगे। यूरोप, इंडिया और ओशिनिया के दर्शकों के लिए भी यह Viki पर अवेलेबल होगा। एशिया-पैसिफिक देशों में इसे HBO Max पर स्ट्रीम किया जा सकता है। कोरिया और जापान में यह शो Disney+ पर दिखाया जाएगा। पूरी सीरीज में कुल 12 एपिसोड हैं। इसका फिनाले 4 दिसंबर 2025 को आएगा, जहां एपिसोड 11 और 12 एक साथ रिलीज किए जाएंगे।

Dear X की कहानी

'Dear X' की कहानी बैक आ-जिन के इर्द-गिर्द घूमती है- एक ऐसी एक्ट्रेस, जो बाहर से सीधी-सादी दिखती है, लेकिन अंदर से बहुत चालाक और मैनिपुलेटिव है।

एपिसोड 5 और 6 में क्या हुआ

चोई जियोंग-हो की गिरफ्तारी बड़ा हंगामा खड़ा कर देती है। मीडिया और जनता की नजरें फिर से आ-जिन पर टिक जाती हैं। दूसरी ओर यून जून-सियो आ-जिन से अपने प्यार और उसके झूठ के बीच फंसा हुआ महसूस करता है। आने वाले एपिसोड और भी धमाकेदार होने वाले हैं। कहानी में नए ट्विस्ट, बड़े खुलासे और आ-जिन की महत्वाकांक्षा का काला सच सामने आने वाला है।

स्टार कास्ट और डायरेक्शन

यह शो फेमस डायरेक्टर डुओ ली इउंग-बोक और पार्क सो-ह्यून ने बनाया है। मुख्य कलाकारों में शामिल हैं- किम यू-जंग, किम यंग-डे, किम दो-हून, ली यूल-इउम।

शो में लगातार सस्पेंस, इमोशन और हाई ड्रामा देखने को मिलता है, जो इसे बेहद दिलचस्प बनाता है।

More from Filmibeat

Read more about: kdrama
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X