K-Drama Lovers के लिए खुशखबरी! हिंदी डब में रिलीज हुआ ये रोमांटिक शो, देखें या मिस करें... जानिए जनता की राय
K-Drama Can This Love Be Translated X Review: Can This Love Be Translated अपनी तेज कहानी और अलग-अलग मोड़ों की वजह से दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो गया है। लंबे इंतजार के बाद यह कोरियन ड्रामा 16 जनवरी को रिलीज हुआ और इसके सभी 12 एपिसोड एक साथ स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल हो गए हैं। यही वजह है कि रिलीज होते ही इसे देखने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है।

इस ड्रामा को हिंदी में डब किए जाने से भारतीय दर्शकों के बीच इसकी पकड़ और मजबूत हो गई है। भाषा की रुकावट हटने के कारण लोग कहानी और किरदारों से आसानी से जुड़ पा रहे हैं, जिससे पहले ही दिन से शो को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
क्या है कहानी?
Can This Love Be Translated? एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें प्यार, रिश्तों और कम्यूनिकेशन की अहमियत को दिखाया गया है। कहानी के सेंटर में हैं जू होजिन, जिनका किरदार किम सेओन-हो निभा रहे हैं। होजिन एक प्रोफेशनल इंटरप्रेटर है, जिसे कई विदेशी भाषाएं आती हैं। वह बहुत डिसिप्लिन्ड है और जिंदगी में इमोशन से ज्यादा लॉजिक और नियमों को अहमियत देता है।
उसकी जिंदगी तब बदलने लगती है, जब उसे एक नई जिम्मेदारी मिलती है। इसी दौरान उसकी मुलाकात होती है मशहूर एक्ट्रेस चा मुही से, जिसका किरदार गो यून-जंग ने निभाया है। मुही सेल्फ कॉन्फिडंट, बेबाक और अपने फैसले खुद लेने वाली महिला है।
होजिन को मुही का पर्सनल इंटरप्रेटर बनाया जाता है। शुरुआत में दोनों का रिश्ता पूरी तरह प्रोफेशनल रहता है, लेकिन वक्त के साथ दोनों के बीच गलतफहमियां, बहस और इमोशनल दूरी भी देखने को मिलती है। इसकी वजह है दोनों का अलग-अलग स्वभाव और प्यार को लेकर अलग सोच।
धीरे-धीरे साथ बिताए पलों और खुलकर की गई बातचीत से दोनों एक-दूसरे को बेहतर समझने लगते हैं। कहानी यह दिखाती है कि सिर्फ भाषा ही नहीं, बल्कि दिल की बात समझना भी उतना ही जरूरी होता है। समय के साथ उनका रिश्ता काम से आगे बढ़कर सच्चे प्यार में बदल जाता है।
सीरीज की सपोर्टिंग कास्ट
इस ड्रामा में सपोर्टिंग कास्ट के रोल भी अहम है। चोई वू-संग ने मुही के मैनेजर किम योंग-वू का किरदार निभाया है, जबकि जापानी एक्टर सोता फुकुशी कहानी को एक इंटरनेशनल टच देते हैं। ली यी-डैम एक कॉन्फिडेंट प्रोड्यूसर के रोल में नजर आती हैं, जो कहानी को और दिलचस्प बनाती है।
लोगों के रिएक्शन
Netflix पर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया, खासकर X (ट्विटर) पर दर्शकों के रिएक्शन सामने आने लगे हैं। ज्यादातर लोग कहानी की रफ्तार और लीड कपल की केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं। आइए एक नजर इन ट्विट्स पर डालते हैं।
अगर आप भी ये सीरीज देख चुके हैं तो कमेंट सेक्शन में अपनी राय देना ना भूलें।


Click it and Unblock the Notifications











