AI से मिलेगा परफेक्ट BF! इस K-Drama का जादू सर चढ़कर बोल रहा, एक क्लिक में बदल जाएगी दुनिया!
Boyfriend On Demand K-Drama: OTT प्लेटफॉर्म पर इन दिनों कोरियन ड्रामा का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच Netflix पर नया K-Drama 'Boyfriend On Demand' रिलीज हुआ है, जिसमें BLACKPINK की मेंबर Jisoo और एक्टर Seo In-guk लीड रोल में नजर आ रहे हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है, जो मॉडर्न रिश्तों और टेक्नोलॉजी के बीच के रिश्ते को दिखाने की कोशिश करता है।

इस ड्रामा की खास बात यह है कि इसमें AI बेस्ड वर्चुअल डेटिंग का कॉन्सेप्ट दिखाया गया है, जो कहानी को बाकी रोमांटिक शोज से अलग बनाता है।
क्या है 'Boyfriend On Demand' की कहानी
कहानी की मुख्य किरदार Seo Mi-rae है, जो एक वेबटून प्रोड्यूसर है। अपने काम के दबाव और अकेलेपन की वजह से वह असली रिश्तों से दूर रहने लगती है।
इसी दौरान वह एक खास वर्चुअल डेटिंग सर्विस को सब्सक्राइब करती है, जहां यूजर अपनी पसंद के हिसाब से एक आइडियल बॉयफ्रेंड डिजाइन कर सकते हैं और अलग-अलग रोमांटिक डेट का एक्सपीरिएंस कर सकते हैं।
शुरुआत में यह सिर्फ एक डिजिटल एक्सपीरिएंस लगता है, लेकिन धीरे-धीरे Mi-rae को महसूस होता है कि असली और नकली फीलींग्स के बीच की दूरी उतनी साफ नहीं है जितनी वह सोचती थी।
'वर्चुअल बॉयफ्रेंड' के साथ रोमांटिक डेट
इस ड्रामा में एक दिलचस्प ट्विस्ट यह है कि Mi-rae को अलग-अलग तरह के 'वर्चुअल बॉयफ्रेंड' मिलते हैं। कभी वह किसी प्रिंस की तरह रोमांटिक डेट पर जाती है, तो कभी डॉक्टर, सेलिब्रिटी या सीक्रेट एजेंट जैसे किरदारों के साथ डेट करती है।
इन किरदारों के जरिए दर्शकों को कई अलग-अलग रोमांटिक सिचुएशन्स देखने को मिलती हैं, जो कहानी को हल्का-फुल्का और मजेदार बनाती हैं।
लेकिन इसी बीच उसकी रियल लाइफ में उसके कलीग Kyeong-nam (Seo In-guk) के साथ रिश्ते की शुरुआत भी कहानी को दिलचस्प बना देती है।
शो की खास बातें
इस K-Drama की सबसे बड़ी खासियत इसका फ्यूचरिस्टिक कॉन्सेप्ट है। यह दिखाता है कि अगर टेक्नोलॉजी लोगों को परफेक्ट पार्टनर देने लगे, तो क्या लोग असली रिश्तों की जरूरत महसूस करेंगे या नहीं।
ड्रामा में रोमांस, कॉमेडी और टेक्नोलॉजी का मिश्रण देखने को मिलता है। हालांकि कुछ रिव्यू में कहा गया है कि कहानी कई जगह पारंपरिक K-Drama फॉर्मूले जैसी लगती है, लेकिन फिर भी यह हल्के-फुल्के मनोरंजन के लिए अच्छा विकल्प माना जा रहा है।
देखें या नहीं?
अगर आपको रोमांटिक K-Drama, हल्की-फुल्की कॉमेडी और टेक्नोलॉजी से जुड़ी कहानियां पसंद हैं, तो Boyfriend On Demand आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। यह ड्रामा न सिर्फ रोमांस दिखाता है, बल्कि यह सवाल भी उठाता है कि क्या AI कभी इंसानी रिश्तों की जगह ले सकता है।
कहां देखे
ये वेब सीरीज आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। 10 एपिसोड वाली ये सीरीज लिमिटेड है और इसे आप हिंदी में भी देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











