43 साल की इस एक्ट्रेस का हुआ अचानक निधन, मौत की वजह अबतक नहीं आई सामने

K-Drama Actress

K-Drama Actress Lee Seo Yi Death: साउथ कोरिया की जानी-मानी एक्ट्रेस ली सेओ यी का 20 जून 2025 को दुखद निधन हो गया। उनकी उम्र महज 43 साल थी। यह खबर उनके मैनेजर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए दी। हालांकि, उनकी मौत की असली वजह अब तक सामने नहीं आई है।

मैनेजर ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

ली सेओ यी के मैनेजर सॉन्ग सेओ-बिन ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल नोट साझा करते हुए लिखा- 'ये एक्ट्रेस ली सेओ यी की मैनेजर सॉन्ग सेओ-बिन हैं। एक खूबसूरत, प्यारी और दयालु लड़की 20 जून, 2025 को आकाश का एक सितारा बन गई है। इसलिए मैं यह मैसेज छोड़ रही हूं।'

मैनेजर ने आगे लिखा- 'मुझे पता है कि कई लोग इस खबर से हैरान और दुखी होंगे। मैं आप सभी से निवेदन करती हूं कि उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें, ताकि वह एक बेहतर और खूबसूरत जगह पर जा सके।'

ली सेओ यी की पहचान और करियर

ली सेओ यी का असली नाम सॉन्ग सू-योन था। उनका जन्म 1982 में दक्षिण कोरिया में हुआ था। उन्होंने साल 2013 में टीवी ड्रामा 'हूर जून: द ओरिजिनल स्टोरी' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। लेकिन उन्हें असली पहचान मिली के-ड्रामा 'चेओंगडैम-डोंग स्कैंडल' में उनके रोल से, जिसने उन्हें दर्शकों के बीच फेमस कर दिया।

इन के-ड्रामाज और फिल्मों में भी किया काम

ली सेओ यी ने कई चर्चित टीवी शोज और फिल्मों में सपोर्टिंग रोल निभाए, जिनमें शामिल हैं- 'सिटी ऑफ़ द सन', 'ब्रावो माई लाइफ', 'रोमांस स्पेशल लॉ', 'पेगासस मार्केट'। इसके अलावा उन्होंने फिल्मों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, जैसे- 'किलिंग रोमांस', 'हाउ टू लिव इन दिस वर्ल्ड', 'द किंग', 'स्कार्लेट इनोसेंस', 'द रॉयल ट्रेटर'

आखिरी बार इस वेब सीरीज में आईं नजर

ली सेओ यी को आखिरी बार 2025 में रिलीज हुए फेमस के-ड्रामा 'द डिवोर्स इंश्योरेंस' में देखा गया था। यह शो मार्च में शुरू हुआ था और मई में खत्म हुआ था। ली सेओ यी का अचानक इस तरह दुनिया से चले जाना उनके फैंस, परिवार और पूरी इंडस्ट्री के लिए बड़ा सदमा है।

More from Filmibeat

Read more about: south korea
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X