K Drama 'A Hundred Memories' एपिसोड 10 फ्री में देखने का मौका, ऐसे डाउनलोड करें पूरी की पूरी सीरीज

A Hundred Memories (Kdrama) Episode 10 Streaming Updates: 1980 के दशक के साउथ कोरिया के बैकग्राउंड पर बनी रोमांटिक ड्रामा सीरीज 'A Hundred Memories' इन दिनों दर्शकों के बीच खूब चर्चा में है। इस सीरीज की कहानी, किरदार और रिश्तों के उतार-चढ़ाव ने फैंस को पूरी तरह से बांध लिया है। इसमें शिन ये यून, हेओ नाम जुन, किम दा मी और किम जंग ह्यून अहम रोल में हैं।
एकतरफा प्यार और टूटी दोस्ती
कहानी में यॉन्ग-राय (किम दा-मी) का एकतरफा प्यार जै-पिल (हेओ नाम-जुन) के लिए दिखाया गया है। लेकिन हालात तब बदल जाते हैं जब जोंग-हुई (शिन ये यून) सात साल बाद वापस आती है। वो चाहती है कि यॉन्ग-राय उसकी मदद करे ताकि वो जै-पिल को फिर से पा सके। मगर यॉन्ग-राय उसे साफ मना कर देती है और अपने दिल की बात बता देती है कि वो खुद जै-पिल से प्यार करती है।
दूसरी ओर, जंग ह्यॉन्ग (किम जंग ह्यून) की सच्चाई और ईमानदारी यॉन्ग-राय को धीरे-धीरे अपनी ओर खींचने लगती है। फैंस को अब जंग ह्यॉन्ग और यॉन्ग-राय की जोड़ी बेहद पसंद आ रही है।
एपिसोड 10 में क्या होगा खास?
आज यानी 'A Hundred Memories' एपिसोड 10 में कहानी नया मोड़ लेने वाली है। जै-पिल और जंग ह्यॉन्ग के बीच यॉन्ग-राय को लेकर बातचीत होती है, जो उनके रिश्तों को पूरी तरह से बदल सकती है। इसी बीच, ह्यॉन्ग अपनी मां से लंच के दौरान यॉन्ग-राय के लिए अपने 'एकतरफा प्यार' का खुलकर इजहार कर देता है- जिससे यॉन्ग-राय पूरी तरह हैरान रह जाती है।
भारत में कब और कहां देखें एपिसोड 10?
कोरियन चैनल JTBC पर आज 'A Hundred Memories' का एपिसोड 10 रिलीज होने जा रहा है। भारत में दर्शक इसे Viki ऐप या वेबसाइट पर शाम 7:00 बजे (IST) के आसपास अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ देख सकते हैं।
एपिसोड 10 को HD में ऐसे देखें
अगर आप इस एपिसोड को हाई-क्वालिटी में देखना चाहते हैं, तो Viki पर इसे लीगल तरीके से स्ट्रीम कर सकते हैं। इसके लिए आपको Viki Pass सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी। नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:
Step 1: अपने मोबाइल, टैबलेट या स्मार्ट टीवी पर Viki ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट खोलें।
Step 2: लॉग इन करें या नया अकाउंट बनाएं।
Step 3: सर्च बार में 'A Hundred Memories' टाइप करें।
Step 4: एपिसोड 10 पर क्लिक करें और देखना शुरू करें।
Step 5: वीडियो पर 'CC' आइकन दबाकर English subtitles ऑन करें।
Step 6: अगर आप ऑफलाइन देखना चाहते हैं, तो एपिसोड डाउनलोड कर लें। इससे आप इसे कभी भी और कहीं भी एंजॉय कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications