Jolly LLB 3 OTT Release: अब ओटीटी पर देख पाएंगे जबरदस्त कोर्ट रूम ड्रामा, हंसी ठहाके से गूंज उठेगा घर

Jolly LLB 3 OTT Release: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर अक्षय कुमार अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए पसंद किए जाते हैं। उनकी कॉमेडी का जैश्चर लोगों का दिल जीत लेता है। भले ही लंबे समय से उनकी फिल्में रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन नहीं कर पा रही हैं, लेकिन उनकी फिल्मों की कहानी लोगों का दिल जीत लेती है। वैसे तो अक्षय कुमार की अभी तक कई फिल्मों के सीक्वल बन चुके हैं, लेकिन आपको बता दें कि जिस फिल्म का फैन्स को बेसब्री से इंतजार था Jolly LLB उसका तीसरा पार्ट 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, लेकिन अब उन फैन्स के लिए खुशखबरी है जो सिनेमाघर में जाकर फिल्म नहीं देख पाए।
जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है जॉली एलएलबी 3
जी हां, अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। पहले तो यह कहा गया था कि फिल्म को दो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा, लेकिन फिलहाल तो एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने यह कंफर्म कर दिया है कि फिल्म ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार है। जी हां, फैन्स को जब से पता चला है कि फिल्म ओटीटी पर आ रही है फैन्स तो खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। चलिए जानते हैं कि फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है और कब।
इस दिन इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी फिल्म
जॉली एलएलबी का यह तीसरा पार्ट है। जिसमें तमाम नामी सितारे देखने को मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में अक्षय कुमार, अरशद वारसी के साथ ही फिल्म में अमृता राव, हुमा कुरैशी, सौरभ शुक्ला गजराज राव समेत तमाम बेहतरीन कलाकार हैं। वहीं अब फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म की दस्तक की बात करें तो फिल्म नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाने को तैयार है। वहीं रिलीज डेट के बारे में बताएं तो फिल्म 14 नवंबर को ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications











