JioHotstar South Unbound: साउथ इंडियन ऑडियंस के लिए गुड न्यूज! Jiostar जल्द रीजनल शो करेगा लॉन्च

JioHotstar South Unbound

JioHotstar South Unbound: स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियो हॉट स्टार अपने 'Jio Hotstar South Unbound' साउथ इंडियन कंटेंट में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। जियो तमिल, मलयालम, कन्नड़, तेलुगू जैसी कई भाषाओं को और भी ज्यादा ओरिजनल और प्रोग्रामिंग वॉल्यूम और रीजनल स्टोरीटेलर्स के साथ एक दमदार कंटेंट बनाने पर जोर दे रहा है। इस प्लान का मकसद है कि आउटपुट को तेजी से बढ़ाना। एक्जीक्यूटिव्स का कहना है कि ऐसा करने से Gen Z कंटेंट में खास दिलचस्पी लेंगे और सात से 10 गुना तक तेजी से बढ़ोतरी होगी। अच्छी बात यह है कि रीजनल प्रोग्रामिंग 500 घंटे से बढ़कर 1,100 घंटे हो जाएगी। जिसमें 40 से 50 नए ओरिजनल शोज शामिल होंगे।

साउथ अनबाउंड कंटेंट प्लान और जियो स्ट्रैटेजी

जियो हॉटस्टार साउथ अनबाउंड पर लंबे समय से काम कर रहा है। कंपनी ने यह पहले से ही तय कर लिया था कि साउथ ऑडियंस के लिए भरभूर कंटेंट मिलेगा। साउथ इंडियंस के लिए कम से कम 40 से 50 ओरिजनल कंटेंट के शोज बनाए जाएंगे। जिसमें वेब सीरीज, फिल्म और प्रोग्राम शामिल हैं। इस प्लान को दिखाने के लिए जियो हॉटस्टार ने 4 दिसंबर को एक टीजर भी रिलीज किया था। टीजर में 'Coming Soon' लिखने के लिए साथ ही लिखा था 'एक नया दौर शुरू हो रहा है। जो सीमाओं को तोड़ने वाली कहानियां पेश करेगा।' इस टीजर से यह तो साफ है कि आने वाले समय में मल्टी लैंग्वेज में कंटेंट रिलीज किया जाएगा। यह कंटेंट खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है।

साउथ अनबाउंड इंवेंट लॉन्च

आपको बता दें कि JioHotstar South Unbound इवेंट लॉन्च 9 दिसंबर को चेन्नई में होगा। इस खास इवेंट का तमिलनाडु के डिप्टी चीफ मिनिस्टर उदयनिधि स्टालिन और एक्टर पॉलिटिशियन कमल हासन उद्घाटन करेंगे। यह साउथ सिनेमा और क्रिएटिविटी का एक ऐतिहासिक जश्न होगा। जियो हॉटस्टार का कहना है कि इस खास इवेंट पर साउथ के नामी सितारे, फिल्ममेकर, राइटर्स और प्रोड्यूसर्स भी शामिल होंगे।

साउथ अनबाउंड पार्टनरशिप और जियो हॉटस्टार की लीडरशिप

जियो सिर्फ शो की घोषणा तक ही सीमित नहीं है। इस इवेंट के ऑफिशियल नोट के मुताबिक जियो हॉस्टार तमिलनाडु में फिल्म और मीडिया इंस्टीट्यूट के साथ भी जुड़ना चाहता है। यह कहानियों को मजबूत बनाने में मदद करेगा।

कृष्णन कुट्टी ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

कृष्णन कुट्टी (हेड एंटरटेनमेंट बिजनेस) ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस खास मुलाकात के दौरान साउथ अनबाउंड के विजन, एम्बिशन और कल्चर पर चर्चा की गई थी। वहीं राज्य के अन्य अधिकारियों ने लोकल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के साथ बेहतर सहयोग देने की बात कही है। क्या कुछ नया और खास होने वाला है यह तो चेन्नई इवेंट में साफ हो जाएगा, लेकिन हां Jio Hotstar एक बड़े लेवल का कंटेंट पेश करने जा रहा है। जिसमें दमदार शोज देखने को मिलने वाले हैं।

More from Filmibeat

Read more about: entertainment news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X