Jio Studios: नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम को टक्कर देने आ गया है मुकेश अंबानी का जियो स्टूडियोज

Jio Studios: देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी यूहीं नहीं सबसे ज्यादा अमीर बिजनेसमैन बन गए हैं। मुकेश अंबानी हमेशा ही वक्त के साथ नए नए आइडिया लेकर आते हैं और लोगों के बीच एक अलग जगह बना लेते हैं। एक वक्त पर मुकेश अंबानी ने जियो सिम से देश को हिला कर रख दिया था और अब मुकेश अंबानी जियो स्टूडियोज से दर्शकों को खुश करने आ गए हैं। जियो स्टूडियोज नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम को टक्कर देने के लिए आया है।
जियो की सिम क्रांति के बाद फिर एक क्रांति लेकर आ गए मुकेश, अब एंटरटेनमेंट की दुनिया में भी क्रांति होगी। इसकी शुरुआत जियो स्टूडियोज़ ने 100 प्रोजेक्ट के एलान के साथ कर दी है।
बुधवार को जियो स्टूडियोज़ ने एलान किया कि वो आने वाले दिनों में 100 फिल्में और वेब सीरीज़ लेकर आ रहे हैं। कई सीरीज़ और फिल्मों की झलक भी दिखाई गई।
इनमें कई ऐसी फिल्में भी हैं, जिनके सीक्वल का एलान हुआ, बड़ी स्टारकास्ट और धमाकेदार फिल्मों और वेब सीरीज़ की लाइनअप। इसके अलावा रीजनल भाषाओं में भी कंटेंट देने का वादा किया गया है।
अभी तक नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, हॉटस्टार और जी5 जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म ही भारत में लोकप्रीय हैं। जियो स्टूडियोज़ सीधे इन्हीं प्लेटफॉर्म्स को टक्कर देने की फिराक में है
सूत्रों के मुताबिक जियो स्टूडियोज़ अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा के ज़रिए फ्री में या बेहद सस्ते रेट में कंटेंट मुहैया कराएगा, अभी ये प्लेटफॉर्म जियो यूज़र्स के लिए फ्री है। इसमें अभी भी कई फिल्में हैं।
नेटफ्लिक्स और अमेज़न जैसे प्लेटफॉर्म अभी तक सभी आर्थिक बैकग्राउंड वाले दर्शकों तक नहीं पहुंच पाए हैं। कारण है इनके सब्सक्रिप्शन के दाम और लोगों को प्लेटफॉर्म की जानकारी नहीं होना, पर जियो स्टूडियोज़ के साथ ये समस्या नहीं है। जियो का एप हर उस फोन में होता है जो जियो का सिम चलाता है ऐसे में दर्शकों के एक बड़े वर्ग तक जियो आसानी से पहुंचने की ताकत रखता है। तो फिलहाल तो सिनेमा के शौकिन लोगों के लिए यह बहुत बड़ी खुश खबरी है।


Click it and Unblock the Notifications
