OTT पर फुल पैसा वसूल पैकेज! 2026 की शुरुआत में 'धुरंधर' से लेकर 'तेरे इश्क में जैसी ये बड़ी फिल्में करेंगी राज

OTT Release: साल 2026 की शुरूआत ओटीटी दर्शकों के लिए बड़े ही धमाकेदार अंदाज में हो चुकी है। एक तरफ प्यार, तकरार और धोखे की कहानी वहीं दूसरी ओर दमदार एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर हाई प्रोफाइल फिल्में ओटीटी पर दस्तक देने जा रही हैं। कुल मिलाकर जनवरी 2026 में ओटीटी व्यूअर्स की मौज ही मौज है। आइए जानते हैं जनवरी 2026 में टॉप रेटेड फिल्मों के बारे में जो ओटीटी पर धूम मचाने वाली है

January OTT release

जनवरी 2026 ओटीटी यूजर के लिए बड़ा खास साबित होने वाला है। नए साल की शुरुआत के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर धमाकेदार फिल्मों का मेला लगने वाला है जहां यूजर को एक्शन, थ्रिलर, रोमांस का एक बड़ा डोज मिलने वाला है। जिनका दर्शक लंबे समय से ओटीटी पर आने का इंतज़ार कर रहे थे।


हक

'हक ' इस फिल्म की कास्ट के बारे में बात करे तो यह यामी गौतम और इमरान हासमी की फिल्म है। जो 2 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म सामाजिक मुद्दे पर बनी फिल्म है जो शाह बनो के केस पर बेस्ड है। इसमें महिला के सम्मान, उसका हक और आर्थिक सुरक्षा के लिए उसकी लड़ाई दिखाई है यह एक कोर्टरूम ड्रामा है वही यह फिल्म 7 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी।

दे दे प्यार दे - 2

दे दे प्यार दे - 2 यह फिल्म अजय देवगन राकुल प्रीत सिंह और आर माधवन की फिल्म है जो कि साल 2019 में आई फिल्म 'दे दे प्यार दे' का सीक्वल है। यह फिल्म 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। जो कि अब 9 जनवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिफ पर रिलीज होगी।


सीरीज फ्रीडम एट मिडनाइट 2

सीरीज फ्रीडम एट मिडनाइट 2 इस सीरीज में सिद्धार्थ गुप्ता पूर्व प्रधानमंत्री जवारलाल नेहरू, राजेंद्र चावला सरदार पटेल और आरिफ जकरिया मोहमद अली जिन्ना की भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह सीरीज भारत की आजादी के बाद होने वाले उतार चढ़ाव के ऊपर आधारित है। यह सीरीज भारत में होने वाली राजनितिक फैसलों के साथ साथ लोगों के दुख संघर्ष और नुकसान को दर्शाती है। यह सीरीज 9 जनवरी 2026 को सोनी लिव पर स्ट्रीम होंगी।


तस्करी - द स्मगलर्स

तस्करी - द स्मगलर्स वेब सीरीज यह इमरान हासमी कि क्राइम थ्रिलर सीरीज है। जो मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हो रहे अंडरकवर ऑपरेशन, तस्करी नेटवर्क और कस्टम अफसर की कहानी पर आधारित है। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर 14 जनवरी को स्ट्रीम होगी।


120 बहादुर

120 बहादुर - यह फिल्म 1962 में भारत और चीन में हुए युद्ध पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में फरहान अख्तर लीड रोल निभाते नजर आ रहे हैं। 120 बहादुर भारतीय सैनिकों की है जो इस युद्ध के दौरान शहीद हो गए थे। यह फिल्म 16 जनवरी 2026 को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।


तेरे इश्क में

तेरे इश्क में - इस फिल्म में धनुष और कृति सेनन ने काम किया है यह फिल्म 28 नवंबर 2025 में रिलीज़ हुई थी और अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होंगी लेकिन फिलहाल तो इस फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट की कोई घोषणा नहीं हुई है। फिल्म के जनवरी मिड या जनवरी एन्ड में रिलीज़ होने की सम्भावना है।


धुरंधर

धुरंधर - इस फिल्म का इंतज़ार ओटीटी यूजर को बड़ी बेसब्री से है। फिल्म ने आते ही रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन करना शुरू कर दिया था। फिल्म को रिलीज हुए लंबा समय बीत चुका है, लेकिन फिल्म की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस फिल्म की कास्ट के बारे में बात करें तो फिल्म में रणवीर सिंह के साथ ही अक्षय खन्ना और संजय दत्त भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। ओटीटी स्ट्रीमिंग की बात करे तो इसे 30 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।

More from Filmibeat

Read more about: dhurandhar  ranveer singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X