जान्हवी कपूर के #KoffeeSecrets: तीन लड़के बॉयफ्रेंड की waitlist पर, सेक्स सिंबल से खुशी, गलती से बताया finsta
कॉफी विद करण पर जहां सारा अली खान और जान्हवी कपूर की दोस्ती ने दर्शकों का दिल जीत लिया वहीं जान्हवी कपूर ने अपने बारे में भी कई खुलासे किए। इनमें कुछ मज़ेदार थे तो कुछ समझदारी भरे और कुछ भावुक कर देने वाले। लेकिन सबसे मज़ेदार पल तब आया जब करण जौहर ने जान्हवी से Finsta के बारे में पूछा।
जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि Finsta का मतलब होता है Fake Instagram। यानि कि जान्हवी कपूर से पूछा गया कि उनका कोई Fake Instagram ID है जिससे वो लोगों को Stalk करती हैं तो जान्हवी ने ना सिर्फ हां में जवाब दिया उन्होंने इस Id का हैंडल भी बता दिया।

जान्हवी ने कहा हां उनका finsta है जिसका नाम है भोली सी सूरत। ये जैसे ही उनके मुंह से निकला, जान्हवी को समझ आया कि उन्होंने कितनी बड़ी गलती कर दी है। सारा भी उन्हें देखती रही गईं। जान्हवी ने करण जौहर से कहा कि इसे कट कर दो लेकिन करण जौहर नहीं मानें। दिलचस्प ये है कि इंस्टाग्राम पर भोली सी सूरत नाम का एक हैंडल है जिसे अर्जुन कपूर फॉलो करते हैं। इस तरह से जान्हवी ने ढेर सारी बातों का पिटारा खोला।

जान्हवी कपूर और बॉयफ्रेंड
जान्हवी ने बताया कि उन्हें केवल ऐसा लड़का चाहिए जो उन्हें हंसा सके। इस पर सारा ने चुटकी लेते हुए कहा - हंसी तो फंसी। जान्हवी ने बताया कि वो ऐसा फंसी और इतनी बार फंसी और कहां कहां फंसी। करण जौहर ने उनसे पूछा कि आजकल क्या वो सिंगल हैं तो जान्हवी का कहना था कि उन्हें कोई नहीं छेड़ता, उनके साथ कोई फ्लर्ट नहीं करता। सारा ने इसे झूठ बताया तो करण जौहर ने भी खुलासा कर दिया कि जान्हवी के पास इस समय तीन लड़के हैं जो उन्होंने बॉयफ्रेंड बनाने के लिए अपनी Waitlist पर रखे हैं। ये सुनकर जान्हवी ने भी कुबूल कर लिया और हंस पड़ीं।

जान्हवी कपूर की डाईट
जान्हवी कपूर, वरूण धवन से काफी ज़्यादा परेशान हैं। उन्होंने बताया कि वरूण धवन हमेशा वहां होते हैं जहां जान्हवी कुछ ऐसा खा रही होती हैं जो उन्हें नहीं खाना चाहिए और वरूण ना सिर्फ जान्हवी को इस बात के लिए परेशान करते हैं बल्कि वो जान्हवी की खाने के साथ तस्वीरें खींच कर उनकी अगली फिल्म के डायरेक्टर शरण शर्मा को भेज देते हैं। दरअसल, शरण शर्मा की फिल्म के लिए जान्हवी एक क्रिकेटर का रोल कर रही हैं जिसके लिए उन्हें सख्त डाईट करनी है लेकिन अभी जान्हवी पैरिस में वरूण धवन के साथ अपनी अगली फिल्म बवाल की शूटिंग कर रही थीं जिस दौरान उन्होंने अपनी डाइट का ख्याल नहीं रखा और वरूण ने जान्हवी की खाने की तस्वीरें शरण शर्मा को भेज दी।

रूही के फ्लॉप पर भी खुशी
रूही के फ्लॉप होने के पर करण जौहर ने जान्हवी से पूछा कि उन्हें कैसा लगा। जान्हवी ने ईमानदारी से बताया कि उन्हें ज़्यादा फर्क नहीं पड़ा क्योंकि उनके पास नदियां पार सजन का थाणा था। दरअसल, रूही का ये गाना एक आईटम नंबर की तरह था और जान्हवी कपूर को इस गाने के लिए बहुत तारीफ मिली। जान्हवी भी ये गाना पाकर अभी तक काफी खुश हैं क्योंकि उन्हें अपने करियर में अभी तक एक भी ढंग का डांस सॉन्ग नहीं मिला था।

खुलकर बताया क्यों बन चुकी हैं Sex Symbol
करण जौहर ने बताया कि जान्हवी कपूर आजकल Sex Symbol बन चुकी हैं, ऐसा क्यों हैं? जान्हवी ने बताया कि एक समय आया था जब वो केवल ढीले ढीले कुर्ते वगैरह ही पहनती थीं। इसके बाद जान्हवी को लगा कि उन्हें वो करना चाहिए जो उन्हें पसंद है। जान्हवी का कहना है कि उन्हें चमकदार कपड़े बहुत पसंद है और इसलिए उन्होंने सोचा हर कोई भाड़ में जाए और वो ऐसे कपड़े पहनने लग गईं। जान्हवी ढीले कुर्ते क्यों पहन रही थीं इस पर वो और करण जौहर केवल मुस्कुरा कर रह गए।

कोरोना में परिवार के पास आईं
जान्हवी कपूर ने बताया कि ये कहते हुए उन्हें थोड़ा अजीब लगता है लेकिन कोरोना काल उनके लिए बहुत ही अच्छा बीता क्योंकि कैमरों से दूर रहना उन्हें अच्छा लगा। वहीं श्रीदेवी के निधन के बाद उनके पूरे परिवार ने खुद को अपने अपने काम में डुबो लिया था। कोरोना के समय वो सब एक साथ बैठे और उन्होंने एक साथ इस दुख को झेला। जान्हवी ने बताया कि कोरोना की वजह से वो, उनके पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर, अचानक एक दूसरे के बेस्ट फ्रेंड्स बन गए। वहीं उनका मानना है कि कोरोना ने उन्हें अपनी कला पर काम करने का मौका दिया और अब उनकी जो फिल्में आएंगी, वो उम्मीद करती हैं कि कलाकार के तौर पर उनकी बेहतर परफॉर्मेंस दर्शकों तक पहुंचेगी।

श्रीदेवी के बाद की ज़िंदगी
जान्हवी कपूर ने बताया कि श्रीदेवी के बाद उनकी ज़िंदगी में बहुत बड़ा बदलाव आया। उनका कहना था कि जब मां थीं तो उनकी ज़िंदगी एक सपने जैसे थी। बिल्कुल किसी परियों की कहानी की तरह। सब कुछ बड़ा खूबसूरत दिखता था। लेकिन मां के बाद उन्हें हकीकत की दुनिया में आना पड़ा। अगर इस दौरान अर्जुन भैया और अंशुला दीदी नहीं होते तो जान्हवी खुद को संभाल नहीं पाती। हालांकि, जान्हवी का कहना है कि अंशुला और अर्जुन की वजह से वो ज़िंदगी में काफी बदल चुकी हैं और उन्हें ये ज़िंदगी ज़्यादा पसंद है। वो पिछले कई सालों में इतनी खुश नहीं थीं जितनी कि अब हैं।

केवल इसलिए कर लिया था ब्रेकअप
जान्हवी कपूर ने इस दौरान कई और बातों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वो हिमेश रेशमिया और राहुल खन्ना को इंस्टाग्राम पर काफी Stalk करती हैं। वहीं जान्हवी कपूर ने बताया कि उन्होंने एक लड़के से केवल इसलिए ब्रेकअप किया था क्योंकि उस लड़के ने उनके लिए चिकन सलाद नहीं ऑर्डर किया था। हालांकि, उन्होंने 6 घंटे बाद इस ब्रेकअप को कैंसिल भी कर दिया था। ये मज़ेदार एपिसोड आप डिज़्नी हॉटस्टार पर देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications