एक वेब सीरीज हिट होते ही लगे एक्ट्रेस के पर? पुराने BF संग नाता तोड़कर पकड़ा नए का साथ!

iu

Korean News: इसी साल आई कोरियन वेब सीरीज 'व्हेन लाइफ गिव्स यू टैंजरीन' (When Life Gives You Tangerines) ने लोगों का दिल जीत लिया। इस सीरीज ने पूरे विश्व में अपनी धूम मचाई है। हर तरफ इस सीरीज के कलाकारों की ही चर्चा हो रही है और इन सबके बीच सीरीज के एक्ट्रेस की डेटिंग लाइफ लोगों के बीच सुर्खियां बटोर रही है।

IU को मिला नया प्यार?

हम बात कर रहे हैं ए सुन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस IU की। माना जा रहा है कि उनका हाल ही में ब्रेकअप हो गया है। इसके अलावा IU अब BTS V को डेट कर रही हैं। जब से IU और BTS V की लीक हुई डिनर डेट की तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हैं, तब से सभी फैंस यही सवाल पूछ रहे हैं कि क्या IU को नया प्यार मिल गया है?।

बढ़ रहीं IU और BTS की नजदीकियां

यह सब तब शुरू हुआ जब IU को BTS स्टार के साथ उनके जन्मदिन पर एक हाई-एंड रेस्तरां में देखा गया। इनकी बढ़ती नजदीकियों के बीच, IU और ली जोंग सुक के ब्रेक-अप की अटकलें तेज होती जा रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, ली जोंग सुक और IU ने दिसंबर 2022 में पब्लिकली अपने रिश्ते का ऐलान करके सभी को चौंका दिया था। ली जोंग सुक और IU अक्सर एक-दूसरे के म्यूजिक कॉन्सर्ट में अपने साथी का सपोर्ट बनते नजर आए हैं।

नहीं टूटा रिश्ता

कोरियाई मीडिया आउटलेट OSEN के अनुसार, IU और ली जोंग सुक के फैंस राहत की सांस ले सकते हैं क्योंकि इस कपल का अभी ब्रेकअप नहीं हुआ है और उनका रिश्ता पहले की तरह ही मजबूत है। डेटिंग की अटकलों को खारिज करते हुए, अंदरूनी सूत्र ने पोर्टल को बताया, "IU और ली जोंग सुक अभी भी एक साथ हैं।"

IU और ली जोंग सुक का वर्कफ्रंट

'व्हेन लाइफ गिव्स यू टैंगरीन' की अभिनेत्री, आईयू, आगामी ऐतिहासिक के-ड्रामा 'वाइफ ऑफ ए 21st सेंचुरी प्रिंस' में 'लवली रनर' फेम बायन वू-सोक के साथ नजर आएंगी। ली जोंग सुक ने अपनी दो कन्फर्म केड्रामा - 'सेओचोडोंग' और 'द रीमैरिड एम्प्रेस' का ऐलान कर दिया है।

More from Filmibeat

Read more about: ott web series
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X