राजशाही, रोमांस और ड्रामा, IU और Byeon Woo Seok के साथ आ रहा है 'Perfect Crown', जानें कब और कहां देखें
Perfect Crown K-drama: साउथ कोरिया का अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा 'Perfect Crown' इन दिनों खूब सुर्खियों में है। इस सीरीज में पॉपुलर सिंगर-एक्ट्रेस IU और मशहूर एक्टर Byeon Woo Seok लीड रोल में नजर आने वाले हैं। यह ड्रामा जनवरी 2026 में ओटीटी पर रिलीज होगा।

सीरीज में IU एक बेहद अमीर और ताकतवर परिवार की दूसरी बेटी का रोल निभा रही हैं। उनका किरदार काफी महत्वाकांक्षी और आगे बढ़ने की चाह रखने वाला है। वहीं Byeon Woo Seok एक ऐसे राजकुमार के रोल में हैं, जिसे राजशाही में ज्यादा ताकत और पहचान नहीं मिलती।
क्या है Perfect Crown की कहानी?
Perfect Crown एक रोमांटिक कॉमेडी के-ड्रामा है, जिसकी कहानी राजशाही के माहौल में सेट है। इसमें दिखाया गया है कि दोनों लीड किरदार किसी मजबूरी के चलते एक दिखावटी शादी करते हैं। शुरुआत में यह रिश्ता सिर्फ फायदे के लिए होता है, लेकिन धीरे-धीरे यह सच्चे प्यार में बदल जाता है। इस सफर में उन्हें शाही राजनीति, निजी मुश्किलों और खुद को पहचानने की चुनौती से गुजरना पड़ता है।
कब और कहां देख पाएंगे यह ड्रामा?
कोरिया में यह सीरीज 2026 में MBC TV पर टेलीकास्ट होगी और हर शुक्रवार व शनिवार को नए एपिसोड आएंगे। इंटरनेशनल दर्शकों के लिए यह ड्रामा Disney+ पर स्ट्रीम किया जाएगा। भारतीय दर्शक इसे JioHotstar पर देख सकेंगे।
Perfect Crown की स्टारकास्ट
इस सीरीज में IU संग ही-जू और Byeon Woo Seok प्रिंस यी आह्न के किरदार में नजर आएंगे। इनके अलावा नो सांग-ह्यून, गोंग स्युंग-योन, ली ये-योन, यू सू-बिन और चाए सियो-आन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
मेकर्स और प्रोडक्शन डिटेल्स
Perfect Crown को कांग डे-सुन ने क्रिएट किया है। इस सीरीज का प्रोडक्शन MBC और Kakao Entertainment के बैनर तले जांग से-जॉन्ग ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications











