कॉफी विद करण सीजन 7 में अनन्या पांडे ने की घोषणा,विजय देवरकोंडा के लिए इट्स हंगर गेम्स
कॉफी विद करण सीजन 7 के चौथे एपिसोड में सुपरस्टार और बी-टाउन एक्ट्रेसेज के बीच सबसे ट्रेंडिंग क्रश, विजय देवरकोंडा अपनी को-एक्टर और पॉपुलर फेस अनन्या पांडे के साथ दिखाई देने वाले हैं। ऐसे में जब शो के आईकोनिक होस्ट करण जौहर ने दोनों से दिल, करियर और काम को लेकर सवाल किएस, तो दोनों ही स्टार्स इस पार बात करते दिखें।
विजय देवरकोंडा के ध्यान के लिए बी-टाउन की प्रमुख महिलाओं के बीच प्रतियोगिता को 'हंगर गेम्स' घोषित करते हुए, अनन्या पांडे, जो कई दिलों पर राज करने के लिए जानी जाती हैं, ने स्पष्ट रूप से दौड़ में पीछे न रहने के अपने इरादे साझा किए हैं। उन्होंने कहा, "मैं भी उनके साथ प्लेट में रहना चाहती हूं। मुझे बहुत लेफ्ट आउट महसूस होता है,।"

कॉफी विद करण सीजन 7 ने जहां जेन जेड के दिलों में अभिनेता की बढ़ती लोकप्रियता को स्पष्ट रूप से दिखाया है, वहीं विजय देवरकोंडा ने अपनी भावनाओं को छुपाना ठीक समझा। शो पर विजय ने सारा अली खान और जान्हवी कपूर की कम तारीफ करते हुए एक बीच का रास्ता चुनते नजर आए। हालांकि वहीं दर्शक, होस्ट और शो पर उनकी को-गेस्ट अनन्या उनसे बहुत कुछ एक्सपेक्ट कर रहें थे।
लेकिन विजय ने शो पर करण से सिर्फ इतना ही कहा कि "मैं एक ओल्ड सोल हूं करण!"हॉटस्टार स्पेशल्स कॉफी विद करण सीजन 7 का प्रसारण एक्सक्लूसिवली डिज्नी+ हॉटस्टार पर हो रहा है, जिसमें न्यू गेम्स के साथ-साथ ऑल टाइम फेवरेट रैपिड फायर - फैन्स को उनके पसंदीदा सितारों के करीब लाएगा।


Click it and Unblock the Notifications