रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में मिर्जापुर फेम एक्ट्रेस की एंट्री, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ आएंगी नजर

Isha Talwar in Rohit Shetty's cop universe: रोहित शेट्टी की पहली वेब सीरिज़ इंडियन पुलिस फ़ोर्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। वहीं, अब इस सीरीज में अभिनेत्री ईशा तलवार की एंट्री हो चुकी है। जिसे लेकर वो बेहद उत्साहित हैं।
मिर्जापुर फेम ईशा का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह उस मशहूर कॉप यूनिवर्स का हिस्सा होंगी जिसके बारे में हर कोई बात कर रहा है। सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी स्टारर ये वेब सीरीज एक्शन से भरपूर होने वाली है।
ईशा कहती हैं, "द इंडियन पुलिस फोर्स खास है और इसे लेकर बहुत क्रेज है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं रोहित शेट्टी द्वारा बनाई गई कॉप स्टोरीज यूनिवर्स का हिस्सा बनूंगी, जिसके बारे में हर कोई बात कर रहा है और जिसमें हर अभिनेता शामिल होने की ख्वाहिश रखते हैं।"
मेरा किरदार सरप्राइज पैकेज की तरह होगा
ईशा ने आगे कहा, "रोहित शेट्टी सेट पर अपने आप में एक हीरो हैं। वह कम बोलते हैं, लेकिन मैं उनके साथियों के अनुशासन और फिल्म के सेट को कमांड करने की क्षमता से प्रभावित थी। वहां हर दिन एक शादी की तरह होता है - इतने सारे विभागों के प्रमुख 250 लोगों को मैनेज कर रहे हैं। मैं कॉप यूनिवर्स का हिस्सा हूं, लेकिन मेरी भूमिका एक तरह का सरप्राइज पैकेज होगी। मैं पहली बार इस तरह के अवतार में दिखाई दूंगी।"
ईशा के आगामी प्रोजेक्ट में मिर्जापुर 3 भी शामिल है, जो जल्द ही अमेज़न प्राइम वीडियो पर आएगा। इसमें ईशा माधुरी यादव की भूमिका निभाती नज़र आएंगी। सीजन 3 में वह मुन्ना भैया की विधवा के रूप में दिखाई देंगी। एक्ट्रेस को हाल ही में होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित सास बहू और फ्लेमिंगो में भी देखा गया।


Click it and Unblock the Notifications












