Indrani Mukerjea वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर हुई रिलीज, जानिए शीना बोरा मर्डर की रूह कंपा देने वाली सच्ची कहानी?

साल 2012 में मुंबई में कुछ ऐसा हुआ था जो कि आज भी लोगों के लिए किसी भयानक कहानी से कम नहीं है। इस साल मुंबई मेट्रो वन के लिए काम करने वाली महिला जिसका नाम शीना बोरा था वो गायब हो गई और फिर कभी नहीं मिली।
25 साल की शीना बोरा 24 अप्रैल 2012 को गायब हुई और तब से आज तक वो राज बनकर रह गई। इस केस पर वेब सीरीज रिलीज हुई है जोकि ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। इस कहानी को जानकर आपको ऐसा लगेगा कि, ये धोखा, विश्वासघात और रिश्तों के कत्ल की कहानी है।
हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि 3 साल बाद शीना बोरा के इस केस में पुलिस ने शीना की मां इंद्राणी मुखर्जी, पूर्व मीडिया कार्यकारी और उनके दूसरे पति पीटर मुखर्जी को उनके ड्राइवर श्यामवर राय को गिरफ्तार किया था।
इन तीनों पर शीना के अपहरण, हत्या और लाश को ठिकाने लगाने के आरोप लगे थे। इंद्राणी मुखर्जी की सीरीज रिलीज होते ही लोग शीना बोरा मर्डर केस के बारे में जानना चाहते हैं और लगातार सर्च कर रहे हैँ। आइए जानते हैं रोंगटे खड़े कर देने वाली सच्ची कहानी...
कैसे हुई शीना बोरा की हत्या
कहा जाता है कि साल 2012 में शीना बोरा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। इस क्राइम में शीना बोरा की मांइंद्राणी, उसका तत्कालीन ड्राइवर श्यामवर राय और पूर्व पति संजीव खन्ना शामिल था। ड्राइवर से पूछताछ में तीनों अपराधियों के नाम सामने आए थे जो कि लोगों को लिए काफी चौकाने वाले थे।
ड्राइवर ने कहा था कि, इस प्लान को काफी बेहतरीन तरीके से बनाया गया था। सबसे पहले उस जगह को चुनाव किया गया था जहां उसकी लाश को ठिकाने लगाया जाएगा। ड्राइवर का कहना था कि 24 अप्रैल 2012 को एक गली में संजीव खन्ना ने शीना का कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
जांच करने वाले अधिकारियों का कहना है कि लाश को एक बैग में रखकर वर्ली ले जाया गया था। इन तीनों शीना बोरा के शव को जलाकर ठिकाने लगाने के लिए महाराष्ट्र के गागोडे गांव का रुख किया था, जहां पर इस पूरे मामले को अंजाम दिया गया था।
हत्या के पीछे क्या था कारण?
शीना बोरा की हत्या के पीछे वित्तीय विवाद सामने आया था और इंद्राणी इस बात से काफी नाराज थी। कहा जाता है कि शीना बोरा के संबंध उसके अपने सौतेले भाई राहुल के सा था जो कि इंद्राणी को पसंद नहीं था। राहुल, पीटर मुखर्जी की पहली पत्नी का छोटा बेटा है। शीना इसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में भी थी। सीबीआई का कहना है कि इसको लेकर वित्तीय विवाद हुए थे जिसके बाद शीना बोरा का मर्डर प्लान किया गया था। कहा ये भी जाता है कि इस पूरे मामले में पीटर मुखर्जी भी शामिल था।
वेब सीरीज 'द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी:द बरीड ट्रुथ'
इंद्राणी मुखर्जी पर बनी ये वेब सीरीज काफी चर्चा में हैं इसका नाम 'द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: द बरीड ट्रुथ' है। ये पूरी कहानी शीना बोरा के लापता होने की भयावह घटना को दर्शाती है। सीरीज नेटफ्लिक्स पर 29 फरवरी को रिलीज हुई है और लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











