देश की अकेली सीरीज जिसे टॉप 40 में जगह मिली, इसने आम एक्टर को रातोंरात बनाया स्टार, IMDb पर मिली 9.2 रेटिंग

Best Indian web series: समय के साथ लोगों के एंटरटेनमेंट का नजरिया बदला है। पहले लोग फिल्में देखना पसंद करते थे लेकिन अब लोगों को वेब सीरीज का चस्का लग गया है। दुनियाभर की वेब सीरीज लोगों के पसंदीदा OTT पर अवेलेबल है। आज हम आपको उस भारतीय वेब सीरीज के बारे में बताएंगे, जो टॉप 40 में इकलौती सीरीज है।
IMDb एक ऐसी वेबसाइट है जो दुनियाभर की वेब सीरीज, टीवी शोज, मूवीज को रेटिंग देती है और ये रेटिंग लोगों की पसंद के आधार पर दी जाती है। आज हम आपको IMDb पर टॉप 50 में मौजूद इकलौती वेब सीरीज के बारे में बताएंगे जिसे 9.2 रेटिंग दी गई है और इसका नाम है- 'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी'
लीड एक्टर बना रातों-रात हीरो
'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' भारत के सबसे बड़े शेयर मार्केट घोटाले पर आधारित एक वेब सीरीज है। हंसल मेहता के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में प्रतीक गांधी ने हर्षद मेहता का रोल निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
क्या है कहानी?
कहानी में दिखाया है कि कैसे हर्षद एक साधारण स्टॉक ब्रोकर से 'बिग बुल' बन गया और बैंकों की फर्जी बैंकर्स रिसीट्स के जरिए हजारों करोड़ रुपये का हेरफेर किया। उसने बैंकों से पैसा उठाकर उसे शेयर बाजार में लगाया, जिससे सेंसेक्स रिकॉर्ड तोड़ ऊंचाई पर पहुंचा। मगर जब यह स्कैम सामने आया तो मार्केट धराशायी हो गई और इनवेस्टर्स को भारी नुकसान हुआ।
पत्रकार सुचेता दलाल (श्रेय धन्वंतरी) ने इस घोटाले का खुलासा किया, जबकि रजत कपूर इनवेस्टिगेटिंग ऑफिसर के रूप में नजर आए। घोटाले के बाद हर्षद मेहता गिरफ्तार हुआ और मुकदमों का सामना करते हुए जेल पहुंचा।
वेब सीरीज में कुल कितने एपिसोड
कुल 10 एपिसोड वाली यह सीरीज सोनी लिव पर उपलब्ध है और IMDb पर 9.2 रेटिंग के साथ अब तक की सबसे सफल भारतीय वेब सीरीज में गिनी जाती है। इसकी लोकप्रियता के बाद मेकर्स ने 'स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी' भी बनाई, जिसे दर्शकों से अच्छे रिएक्शन मिले।
कहां देख सकते हैं ये वेब सीरीज
इस वेब सीरीज को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











